1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव अंजलि बंसल छोड़ी पार्टी, BJP में हुईं शामिल

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव अंजलि बंसल छोड़ी पार्टी, BJP में हुईं शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2019 11:26 am IST,  Updated : Oct 09, 2019 11:26 am IST

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव रहीं अंजलि बंसल ने पार्टी को छोड़ दिया है और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं

Anjali Bansal resigns from Congress party- India TV Hindi
Anjali Bansal resigns from Congress party

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को और झटका लगा है, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव रहीं अंजलि बंसल ने पार्टी को छोड़ दिया है और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। अंजलि बंसल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा है।

अंजलि बंसल पंचकूला से कांग्रेस के नेता हैं और पंचकूला तथा अंबाला कैंट से पूर्व विधायक स्वर्गीय डी के बंसल की पत्नी हैं। हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के कई नेता पार्टी के टिकट बंटवारे नाराज हैं और कुछ ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थामा है तथा कुछ ने कांग्रेस पार्टी तो छोड़ दी है लेकिन किसी अन्य दल में नहीं गए हैं।

पिछले हफ्ते ही हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दिया है। अशोक तंवर अपने गुट के नेताओं के लिए पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन पार्टी में इस बार हुए टिकट बंटवारे में सबसे ज्यादा टिकट पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के खेमे से जुड़े लोगों को गए हैं। इसके अलावा मौजूदा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी शैलजा के खेमे के लोगों को भी टिकट मिले हैं लेकिन अशोक तंवर के खेमे से इक्का-दुक्का लोगों को ही टिकट दिया गया है जिससे उन्होंने नाराज होकर कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024