1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. हरियाणा कांग्रेस के 90 में से 60 प्रत्याशी हुड्डा खेमे के संबंधित, अशोक तंवर खेमे से सिर्फ 2 लोगों को मिला टिकट: सूत्र

हरियाणा कांग्रेस के 90 में से 60 प्रत्याशी हुड्डा खेमे के संबंधित, अशोक तंवर खेमे से सिर्फ 2 लोगों को मिला टिकट: सूत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2019 02:39 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 02:39 pm IST

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 90 में से 60 प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा के खेमे से हैं

Bhupinder Singh Hooda camp got maximum tickets from Congress High command sources says- India TV Hindi
Bhupinder Singh Hooda camp got maximum tickets from Congress High command sources says Image Source : HARYANA CONGRESS LEADERS

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने सभी 90 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 90 में से 60 प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा के खेमे से हैं। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा अध्यक्ष पद से हटाए गए कांग्रेस नेता अशोक तंवर के खेमे से सिर्फ 2 लोगों को ही टिकट मिला है।

सूत्रों के मुताबिक हरियाणा कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्षा कुमारी शैलजा के खेमे से 13 और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के खेमे से 5 लोगों को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक अशोक तंवर के मुकाबले कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी अपने खेमे से ज्यादा लोगों को विधानसभा चुनाव का टिकट दिलवाने में कामयाब हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक कुलदीप बिश्नोई के खेमे से 4 और किरण चौधरी के खेमे से 3 लोगों को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है। 2 लोगों को पार्टी हाईकमान ने अपनी मर्जी से टिकट दिया है और एक टिकट कैप्टन अजय यादव खेमे का है, कैप्टन यादव के पुत्र चिरंजीव राव को रेवाड़ी से टिकट दिया गया है।

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के टिकट बंटवारे से साफ हो गया है कि टिकट आबंटन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा अपने लोगों को सबसे ज्यादा टिकट दिलवाने में कामयाब हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024