1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. हरियाणा विधानसभा चुनाव: किन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की और किन दिग्गजों को मिली हार

हरियाणा विधानसभा चुनाव: किन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की और किन दिग्गजों को मिली हार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 01:45 pm IST,  Updated : Oct 24, 2019 05:26 pm IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी बड़ा झटका लगा है वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है। जननायक जनता पार्टी किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रही है।

Haryana Assembly Election 2019 Winners list- India TV Hindi
Haryana Assembly Election 2019 Winners list

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी बड़ा झटका लगा है वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है। जननायक जनता पार्टी किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रही है। खबर लिखे जाने तक 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने दो-दो सीट जीतर अपना खाता खोला है। मनोहर लाल सरकार में मंत्री रहे कृष्‍ण बेदी अपनी सीट हार चुके हैं और वित्‍त मंत्री कैप्‍टन अभिमन्‍यु काफी पीछे चल रहे हैं लेकिन उन्‍होंने अपनी हार स्‍वीकार कर ली है। कैथल सीट के कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला चुनाव हार गए हैं।

नूह जिले की फ‍िरोजपुर झिरका सीट से कांग्रेस के उम्‍मीदवार मम्‍मान खान ने भाजपा के नसीम अहमद को हरा दिया है। 2014 में इस सीट से अहमद ने जीत हासिल की थी। 2009 में भी अहमद यहां से जीते थे। भाजपा के प्रमो‍द विज ने पानीपत सिटी और महिपाल ढांडा ने पानीपत ग्रामीण सीट से चुनाव जीत लिया है। 

आदमपुर से कांग्रेस के उम्‍मीदवार कुलदीप बिश्‍नोई ने दोबारा जीत हासिल की है। उन्‍होंने यहां टिकटॉक स्‍टार भाजपा की उम्‍मीदवार सोनाली फोगाट को हराया है। जननायक जनता पार्टी की उम्‍मीदवार नैना चौटाला ने भिवानी जिले की बाधरा सीट से जीत दर्ज की है। भाजपा के एक अन्‍य जाट नेता और कैबिनेट मंत्री ओ पी धनखड़ भी काफी पीछे चल रहे हैं। 

विधानसभा सीट  विजेता प्रत्याशी
पानीपत सिटी प्रमोद विज (बीजेपी)
फिरोजपुर झिरका  मम्मान खान (कांग्रेस)
आदमपुर  कुलदीप बिश्‍नोई (कांग्रेस)
पानीपत ग्रामीण महिपाल ढांडा
बाधरा  नैना चौटाला (जेजेपी)
कैथल लीला राम (बीजेपी)
फ़तेहाबाद दूडा राम (बीजेपी)
गढ़ी सांपला-किलोई  भूपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस)
   

खबर लिखे जाने तक उचाना से जेजेपी दुष्यंत चौटाला 22,761 से आगे चल रहे थे वहीं सिरसा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल सेतिया गोपाल कांडा पर मामूल बढ़त बनाए हुए थे। वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता और मंत्री रामबिलास शर्मा महेंद्रगढ़ सीट से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं वहां कांग्रेस के राव दान सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। उधर लोहारू विधानसभा सीट पर बीजेपी के जेपी दलाल आगे चल रहे हैं, रोहतक शहर से कांग्रेस के बीबी बत्रा बढ़त बनाए हुए हैं।

महम सीट पर निर्दलीय बकराज कुंडू आगे चल रहे हैं। कलानौर से बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। गढ़ी किलोई सांपला से पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा 23 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। अंबाला कैंट सीट से राज्य सरकार में मंत्री अनिल विज आगे चल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024