1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. टिकटॉक स्‍टार सोनाली फोगाट ने किया जीत का दावा, कहा, 'मेरे फोलोअर्स मेरे साथ'

टिकटॉक स्‍टार सोनाली फोगाट ने किया जीत का दावा, कहा, 'मेरे फोलोअर्स मेरे साथ'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2019 12:45 pm IST,  Updated : Oct 04, 2019 12:45 pm IST

हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी से टिकट पाने वाली अभिनेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने आज एक बार फिर अपनी और पार्टी की जीत का दावा किया है।

Sonali Phogat- India TV Hindi
Sonali Phogat Image Source :

हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी से टिकट पाने वाली अभिनेत्री और टिकटॉक स्‍टार सोनाली फोगाट ने आज एक बार फिर अपनी और पार्टी की जीत का दावा किया है। सोनाली को आदमपुर सीट से चुनाव लड़ने का टिकट मिला है। आदमपुर विधानसभा सीट पर सोनाली फोगाट का मुकाबला कांग्रेस पार्टी के कुलदीप बिश्नोई के साथ होगा। 2014 के चुनाव में कुलदीप बिश्नोई ने अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा था और 56757 वोट पाकर वहां से जीते थे।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए सोनाली ने कहा कि मेरे सभी फोलोअर्स ने मेरे प्रति अपना सपोर्ट जाहिर किया है। वे सभी मेरे नामांकन भरने का इंतजार कर रहे हैं। मेरी पार्टी ने मुझे आगे बढ़ने की ताकत दी है। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं ही चुनाव जीतूंगी।

सोनाली फोगट वीडियो बनाकर TikTok पर अपलोड करती हैं और वह TikTok पर बहुत लोकप्रिय हैं। लाखों को सोनाली को TikTok पर फॉलो करते हैं। बुधवार रात को भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा के लिए जिन बची हुई 12 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है उनमें सोनाली फोगाट का नाम भी शामिल है। सोनाली के पति संजय फोगाट भारतीय जनता पार्टी के नेता थे और उनकी मौत के बाद सोनाली भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं थी, भाजपा ने उन्हें पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024