1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Tohana Vidhan Sabha Chunav Results: टोहाना से जेजेपी के देवेंद्र सिंह जीते, दूसरे नंबर में बीजेपी नेता सुभाष बराला

Tohana Vidhan Sabha Chunav Results: टोहाना से जेजेपी के देवेंद्र सिंह जीते, दूसरे नंबर में बीजेपी नेता सुभाष बराला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 07:34 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 04:39 pm IST

हरियाणा की टोहाना विधानसभा सीट राज्य की वीआईपी सीटों में से एक है, इस सीट पर  जेजेपी के नेता देवेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। 

Tohana assembly election results - India TV Hindi
Tohana assembly election results 

नई दिल्ली। हरियाणा की टोहाना विधानसभा सीट राज्य की वीआईपी सीटों में से एक है, इस सीट पर हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला का मुकाबले कांग्रेस के परवमीर सिंह के साथ है। लेकिन मतगणना खत्म होने के बाद इस सीट पर जेजेपी के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह ने जीत हासिल की। 

मतगणना खत्म होने के बाद जेजेपी के देवेंद्र सिंह बबली 100621 वोट मिलें। वहीं बीजेपी की सुभाष बारला को 48340 वोट मिले। इसके साथ ही 52302 वोट के अंतराल के साथ देवेंद्र सिंह बबली विजयी हुए। 

पिछले विधानसभी चुनाव

2014 में टोहाना विधानसभा सीट पर सुभाष बराला की जीत हुई थी। सुभाष बराला को कुल 49462 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी इंडियन नैशनल लोकदल के निसान सिंह को 42556 वोट मिले थे। सुभाष बराला ने 6906 वोटों से जीत प्राप्त की थी। 2014 में इस सीट पर कुल 18 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें से 14 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024