1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. चक्रधरपुर विधानसभा सीट से JMM के सुखराम उरांव जीते, BJP के लक्ष्मण गिलुआ को 12234 वोटों से हराया

चक्रधरपुर विधानसभा सीट से JMM के सुखराम उरांव जीते, BJP के लक्ष्मण गिलुआ को 12234 वोटों से हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2019 08:19 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 07:06 pm IST

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में चक्रधरपुर विधानसभा सीट से JMM प्रत्याशी शशिभूषण समद ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 64396 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी BJP के नावामी ओरोन को 37948 वोट ही मिले थे।

Chakradharpur Constituency result- India TV Hindi
Chakradharpur Constituency result Image Source : INDIA TV

Jharkhand Election Results: झारखंड की चक्रधरपुर विधानसभा सीट से JMM के सुखराम उरांव ने जीत हासिल की है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सुखराम उरांव ने BJP के लक्ष्मण गिलुआ को 12234 वोटों से हराया है। JMM प्रत्याशी सुखराम उरांव को कुल 43729 वोट मिले जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंदी BJP के लक्ष्मण गिलुआ को 31541 वोट ही मिले।

चक्रधरपुर विधानसभा पर हुए पहले के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो पिछले तीन चुनावों में यहां पर दो बार JMM ने जीत हासिल की तो वहीं एक बार BJP ने अपना परचन बुलंद किया। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में चक्रधरपुर विधानसभा सीट से JMM के लिए शशिभूषण समद ने चुनाव जीता था लेकिन इस बार का चुनाव उन्होंने JVM (P) के टिकट पर चुनाव लड़ा और हार गए। शशिभूषण समद को कुल 17477 वोट ही मिले।

2014 में शशिभूषण समद को कुल 64396 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी BJP के नावामी ओरोन को 37948 वोट ही मिले थे। वहीं, 2014 से पहले 2009 में भाजपा के लक्ष्मण गिलुआ ने जीत हासिल की थी। जबकि, 2005 के चुनावों में JMM के सुखराम ओरोन ने ही बाजी मारी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024