1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. चतरा विधानसभा चुनाव 2019: 30 नवंबर को होगा मतदान, पिछली बार BJP ने मारी थी बाजी

चतरा विधानसभा चुनाव 2019: 30 नवंबर को होगा मतदान, पिछली बार BJP ने मारी थी बाजी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2019 02:10 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 02:10 pm IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिन 13 सीटों पर मतदान होगा उनमें चतरा सीट पहले स्थान पर है।

Chatra Vidhan Sabha Chunav- India TV Hindi
Chatra Vidhan Sabha Chunav

रांची। झारखंड की चतरा विधानसभा सीट पर 30 नवंबर को मतदान होने जा रहा है, झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिन 13 सीटों पर मतदान होगा उनमें चतरा सीट पहले स्थान पर है। इस सीट पर हुए पहले के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच मुकाबला रहता है। इस बार देखना होगा कि चतरा विधानसभा सीट पर कौन बाजी मारता है? 23 दिसंबर को अन्य सभी विधानसभा सीटों के साथ चतरा विधानसभा का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम भी 23 दिसंबर 2014 को ही घोषित हुआ था। 

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में चतरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयप्रकाश सिंह भोगदा ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 69745 वोट पड़े थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा के सत्यानंद भोक्ता को 20576 मतों से हराया था। 2009 में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी ने बाजी मारी थी जबकि 2005 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024