1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. धनबाद विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी राज सिन्हा जीते, कांग्रेस के मन्नान मल्लिक को 30629 वोटों से हराया

धनबाद विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी राज सिन्हा जीते, कांग्रेस के मन्नान मल्लिक को 30629 वोटों से हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2019 08:06 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 06:48 pm IST

Jharkhand Election Results: धनबाद विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी राज सिन्हा ने चुनाव जीत लिया है।

Jharkhand Election Results: धनबाद विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी राज सिन्हा ने चुनाव जीत लिया है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, राज सिन्हा ने 30629 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 120773 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी रहें कांग्रेस के मन्नान मल्लिक को 90144 वोट मिले। इनके अलावा धनबाद विधानसभा सीट पर AJSU तीसरे नंबर पर रही। AJSU प्रत्याशी को केवल 1724 ही वोट मिले।

बता दें कि 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में धनबाद विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राज सिन्हा ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 1,32,091 वोट पड़े थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मन्नान मलिक को 52997 मतों से हराया था। 2009 में इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मन्नान मलिक को जीत हासिल हुई थी जबकि  वर्ष 2005 में बीजेपी के पशुपतिनाथ सिंह को इस सीट पर सफलता मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024