1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. दुमका विधानसभा चुनाव 2019: 20 दिसंबर को वोटिंग, 2014 में बीजेपी प्रत्याशी ने सीएम सोरेन को दी थी मात

दुमका विधानसभा चुनाव 2019: 20 दिसंबर को वोटिंग, 2014 में बीजेपी प्रत्याशी ने सीएम सोरेन को दी थी मात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2019 11:53 am IST,  Updated : Nov 21, 2019 11:53 am IST

दुमका विधानसभा सीट झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से एक है। यह सीट दुमका लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

Dumka, BJP, Congress, JMM, JVM- India TV Hindi
Dumka Assembly Election 2019 | India TV

रांची: दुमका विधानसभा सीट झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से एक है। यह सीट दुमका लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। दुमका विधानसभा सीट पर चुनावों के पांचवें चरण के अंतर्गत 20 दिसंबर 2019 को वोट डाले जाएंगे। इस सीट पर वोटों की गिनती बाकी सूबे के साथ ही 23 दिसंबर 2019 को की जाएगी। यह सीट उस समय चर्चा में आ गई थी जब तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 2014 में यहां से विधानसभा चुनाव हार गए।

2014 के विधानसभा चुनावों में दुमका की सीट पर लुइस मरांडी ने भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया था। लुइस ने उन चुनावों में मुख्यमंत्री रहे सोरेन को लगभग 5 हजार वोटों के अंतर से मात दी थी। बीजेपी उम्मीदवार को 2014 में 69760 वोट मिले थे जबकि सोरेन को 64846 वोटों से संतोष करना पड़ा था। तीसरे नंबर पर झारखंड विकास मोर्चा के बबलू कुमार मुर्मु थे जिन्हें सिर्फ 4552 वोट मिले थे। 2009 के विधानसभा चुनावों में यहां से जेएमएम के हेमंत सोरेन ने जीत दर्ज की थी, जबकि 2005 में निर्दलीय स्टीफन मरांडी ने अपना परचम लहराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024