1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. घाटशिला विधानसभा चुनाव: 7 दिसंबर को वोटिंग, पिछली बार बीजेपी के लक्ष्मण टुडू ने मारी थी बाजी

घाटशिला विधानसभा चुनाव: 7 दिसंबर को वोटिंग, पिछली बार बीजेपी के लक्ष्मण टुडू ने मारी थी बाजी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2019 08:55 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 08:55 pm IST

झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर 7 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है, झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होगा उनमें घाटशिला सीट भी शामिल है।

jharkhand elections- India TV Hindi
jharkhand elections

रांची: झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर 7 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है, झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होगा उनमें घाटशिला सीट भी शामिल है। इस सीट पर हुए पहले के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी और जेएमएम के बीच मुकाबला रहता है। इस बार देखना होगा कि घाटशिला विधानसभा सीट पर कौन बाजी मारता है? 23 दिसंबर को अन्य सभी विधानसभा सीटों के साथ घाटशिला विधानसभा सीट का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम भी 23 दिसंबर 2014 को ही घोषित हुआ था।

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में घाटशिला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण टुडू ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 52506 वोट पड़े थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेएमएम के रामदास सोरेन को 6403 मतों से हराया था। 2009 में इस सीट पर जेएमएम के रामदास सोरेन ने बाजी मारी थी जबकि 2005 में इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप कुमार बालमुचू की जीत हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024