1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. जामताड़ा विधानसभा चुनाव 2019: 20 दिसंबर को होगा मतदान, पिछले मुकाबले में कांग्रेस ने मारी थी बाजी

जामताड़ा विधानसभा चुनाव 2019: 20 दिसंबर को होगा मतदान, पिछले मुकाबले में कांग्रेस ने मारी थी बाजी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2019 11:50 am IST,  Updated : Nov 21, 2019 11:50 am IST

जामताड़ा विधानसभा सीट झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से एक है। यह विधानसभा सीट दुमका लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

Jamtara, BJP, Congress, JMM, JVM- India TV Hindi
Jamtara Assembly Election 2019 | India TV

रांची: जामताड़ा विधानसभा सीट झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से एक है। यह विधानसभा सीट दुमका लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। जामताड़ा विधानसभा सीट के लिए 20 दिसंबर 2019 को वोट डाले जाएंगे जबकि वोटों की गिनती 3 दिन बाद 23 दिसंबर को होगी। इस सीट पर मतदाताओं का मिला-जुला रुख देखने को मिला है और पिछले कुछ चुनावों पर गौर करें तो कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी, तीनों ही दलों ने यहां से जीत दर्ज की है।

2014 के विधानसभा चुनावों में यह सीट कांग्रेस के कब्जे में आई थी। कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी ने तब भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट बीरेंद्र मंडल को 9 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से पराजित किया था। उन चुनावों में इरफान को 67486 और बीरेंद्र को 58349 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के बिष्णु प्रसाद भैया को 52029 वोट मिले थे। 2009 में यह सीट जेएमएम के टिकट पर बिष्णु प्रसाद भैया ने जीती थी, लेकिन बाद में हुए उपचुनाव में इसे शिबू सोरेन ने जीता था। 2005 में यहां से बीजेपी के बिष्णु प्रसाद भैया जीते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024