1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. हटिया विधानसभा सीट: यहां अब तक नहीं खिला है ‘कमल’, क्या इसबार होगा करिश्मा?

हटिया विधानसभा सीट: यहां अब तक नहीं खिला है ‘कमल’, क्या इसबार होगा करिश्मा?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2019 08:17 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 08:17 pm IST

झारखंड की हटिया विधानसभा सीट पर मौजूदा समय में जेवीएमी का कब्जा है। साल 2014 में हटिया विधानसभा सीट पर हुए विधानसभा सीट में यहां नवीन जायसवाल ने भाजपा की सीमा शर्मा को 8 हजार वोटों से मात दी थी।

प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

रांची। झारखंड की हटिया विधानसभा सीट पर मौजूदा समय में जेवीएम का कब्जा है। साल 2014 में हटिया विधानसभा सीट पर हुए विधानसभा सीट में यहां नवीन जायसवाल ने भाजपा की सीमा शर्मा को 8 हजार वोटों से मात दी थी। इस चुनाव में नवीन जायसवाल को 88228 वोट मिले थे।

इससे पहले 2009 और 2005 में हुए चुनाव में यहां कांग्रेस के गोपाल शाहदेव को जीत मिली थी। उन्होंने दोनों ही चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों को मात दी थी। इस बार इस सीट पर भाजपा को अन्य दलों के साथ-साथ आजसू की चुनौती का भी सामाना करना आजसू ने इस सीट पर भरत काशी शाहू के नाम का ऐलान प्रत्याशी के तौर पर कर दिया है। दोनों दलों का अबतक चुनाव में गठबंधन हुआ करता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024