1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. Jharkhand Rajmahal vidhan sabha chunav result 2019: राजमहल सीट पर बीजेपी के अनंत कुमार ओझा की जीत तय

Jharkhand Rajmahal vidhan sabha chunav result 2019: राजमहल सीट पर बीजेपी के अनंत कुमार ओझा की जीत तय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2019 08:20 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 05:24 pm IST

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबकि, झारखंड के राजमहल विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अनंत कुमार ओझा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Rajmahal Constituency result, BJP, JMM, Anant Kumar Rajmahal, Ketabuddin Sekh- India TV Hindi
Rajmahal Constituency result Live | India TV

Jharkhand Rajmahal Vidhan Sabha Chunav result 2019​: झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनावों की वोटों की गिनती जारी है। राज्य की राजमहल विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबकि, शाम 5 बजकर 21 मिनट तक भारतीय जनता पार्टी के अनंत कुमार ओझा के खाते में  61377 वोट आए हैं जबकि 26910 वोटों के साथ एजेएसयू के मो. तजुद्दीन दूसरे स्थान पर हैं।जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केतुबुद्दीन शेख 13214 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

इस चुनाव में भाजपा के मुकाबले झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने संयुक्त प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने इस बार भी पिछली बार के विजेता अपने प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा को मैदान में उतारा है जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केतुबुद्दीन शेख पर दांव खेला है।

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा ने बाजी मारी थी, उन्होंने बहुत करीबी मुकाबले में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी एमडी तजुद्दीन को हराया था। अनंत कुमार को 77481 वोट मिले ते जबकि एमडी तजुद्दीन को 76694 वोट मिले थे। पिछली बार इस सीट से कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें से 10 की जमानत जब्त हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024