1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. Jharkhand Dumka Vidhan Sabha Chunav result 2019: दुमका और बरहैट दोनों सीटों पर हेमंत सोरेन जीते

Jharkhand Dumka Vidhan Sabha Chunav result 2019: दुमका और बरहैट दोनों सीटों पर हेमंत सोरेन जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2019 08:02 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 06:59 pm IST

जेएमएम नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहैट दोनों विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है।

Hemant Soren, Dumka Assembly Constituency result, BJP, JMM, Lois Marandi- India TV Hindi
Dumka Assembly Constituency result Live | India TV

Jharkhand Dumka Vidhan Sabha Chunav result 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव के नजीते झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के लिए बड़ी खुशी लेकर आ रहे हैं। जेएमएम नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहैट दोनों विधानसभा सीट पर बड़ी जीत दर्ज की है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, वीवीआईपी सीट दुमका विधानसभा सीट पर हेमंत सोरेन ने जीत दर्ज की है। हेमंत सोरेन को कुल 80589 वोट (48.86 प्रतिशत) मिले हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार लुइस मरांडी को 67571 वोट (40.91 प्रतिशत) मिले हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की जबर्दस्‍त जीत के संकेत मिलने के साथ ही हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट पर 13188 वोटों के अंतर से भाजपा के लुइस मरांडी को करारी शिकस्त दी है।

बरहैट विधानसभा सीट पर हेमंत सोरेन को 73534 (53.49 प्रतिशत) वोट मिले हैं जबकि यहां भारतीय जनता पार्टी के साइमन मल्टो को 47939 (34.82 प्रतिशत) वोट मिले हैं। बरहैट विधानसभा सीट पर हेमंत सोरेन ने 25740 वोटों के अंतर से भाजपा के साइमन मल्टो को हराया है।

बता दें कि दुमका सीट 2014 में उस समय चर्चा में आ गई थी जब तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 2014 में यहां से विधानसभा चुनाव हार गए था। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनावों में सोरेन को मात देने वाली लुइस मरांडी को एक बार फिर अपना प्रत्याशी बनाया है। 

2014 के विधानसभा चुनावों में दुमका की सीट पर लुइस मरांडी ने भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाया था। लुइस ने तत्कालीन मुख्यमंत्री सोरेन को लगभग 5 हजार वोटों के अंतर से मात दी थी। बीजेपी उम्मीदवार को उन चुनावों में 69760 वोट मिले थे जबकि सोरेन को 64846 वोटों से संतोष करना पड़ा था। तीसरे नंबर पर झारखंड विकास मोर्चा के बबलू कुमार मुर्मु थे जिन्हें सिर्फ 4552 वोट मिले थे। उन चुनावों में मरांडी और सोरेन को छोड़कर बाकी सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024