1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. जुगसलाई विधानसभा चुनाव: 7 दिसंबर को वोटिंग, पिछली बार आजसू पार्टी के रामचंद्र सहिस ने मारी थी बाजी

जुगसलाई विधानसभा चुनाव: 7 दिसंबर को वोटिंग, पिछली बार आजसू पार्टी के रामचंद्र सहिस ने मारी थी बाजी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2019 08:37 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 08:38 pm IST

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जुगसलाई विधानसभा सीट से आजसू पार्टी के प्रत्याशी रामचंद्र सहिस ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 82302 वोट पड़े थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेएमएम के मंगल कालिंदी को 25045 मतों से हराया था।

jharkhand elections- India TV Hindi
jharkhand elections

रांची: झारखंड की जुगसलाई विधानसभा सीट पर 7 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है, झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होगा उनमें जुगसलाई सीट भी शामिल है। इस सीट पर हुए पहले के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो आजसू पार्टी, जेएमएम और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहता है। इस बार देखना होगा कि जुगसलाई विधानसभा सीट पर कौन बाजी मारता है? 23 दिसंबर को अन्य सभी विधानसभा सीटों के साथ झरिया विधानसभा का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम भी 23 दिसंबर 2014 को ही घोषित हुआ था।

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जुगसलाई विधानसभा सीट से आजसू पार्टी के प्रत्याशी रामचंद्र सहिस ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 82302 वोट पड़े थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेएमएम के मंगल कालिंदी को 25045 मतों से हराया था। 2009 में इस सीट पर आजसू पार्टी के रामचंद्र सहिस ने ही बाजी मारी थी जबकि 2005 में इस सीट पर जेएमएम प्रत्याशी दुलाल भुईयां की जीत हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024