1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. खरसावां विधानसभा सीट परिणाम: JMM के दशरथ गगराई आगे, BJP के जवाहर लाल पिछड़े

खरसावां विधानसभा सीट परिणाम: JMM के दशरथ गगराई आगे, BJP के जवाहर लाल पिछड़े

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2019 08:18 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 08:29 pm IST

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में खरसावां विधानसभा सीट से JMM प्रत्याशी दशरथ गगराय ने बाजी मारी थी।

Kharsawan Constituency result- India TV Hindi
Kharsawan Constituency result Image Source : INDIA TV

Jharkhand Election Results: झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनावों के वोटों की गिनती जारी है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 08:07 बजे तक आई जानकारी के मुताबिक, 40 सीटों का परिणाम आया, जिसमें भाजपा ने 14, JMM ने 15, कांग्रेस ने 8 और AJSU ने दो सीट जीती। वहीं, 11 सीटों पर भाजपा, 8 पर कांग्रेस, 15 पर जेएमएम, एक पर आरजेडी और बाकि सीटों पर अन्य पार्टियां आगे दिखीं। अगर बात खरसावां विधानसभा सीट की करें तो यहां BJP के जवाहर लाल और JMM के दशरथ गगराई चुनावी मैदान में हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 08:12 बजे तक आए आंकड़ों के मुताबिक, JMM के दशरथ गगराई को 73341 वोट मिले जबकि BJP के जवाहर लाल को 50546 वोट ही मिले। खरसावां विधानसभा​ पर हुए पहले के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो पिछले तीन चुनावों में यहां पर दो बार BJP ने जीत हासिल की तो वहीं एक बार JMM ने अपना परचन बुलंद किया। 

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में खरसावां विधानसभा सीट से JMM प्रत्याशी दशरथ गगराय ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 72002 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी BJP के अर्जुन मुंडा को 60036 वोट ही मिले थे। वहीं, इससे पहले 2009 और 2005 के चुनावों में यहां भाजपा ने जीत हासिल की थी।

ऐसे में इस बार देखना मजेदार होगा कि खरसावां विधानसभा सीट पर कौन बाजी मारता है? इसके अलावा यह मुकाबला इसलिए भी मजेदार है क्योंकि JMM ने अपने 2014 के प्रत्याशी दशरथ गगराय पर विश्वास जताया है जबकि भाजपा ने अपना उम्मीदवार बदलकर जवाहर लाल बनरा को टिकट दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024