1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. खूंटी विधानसभा सीट से BJP के नीलकांत सिंह मुंडा की बड़ी जीत, JMM के सुशील पहान को 26327 वोटों से हराया

खूंटी विधानसभा सीट से BJP के नीलकांत सिंह मुंडा की बड़ी जीत, JMM के सुशील पहान को 26327 वोटों से हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2019 08:06 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 04:44 pm IST

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में खुंटी विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी नीलकांत सिंह को कुल 46992 वोट मिले थे जबकि उनके JMM के निकटतम प्रतिद्वंदी को 25493 वोट ही मिले थे।

Khunti Constituency result- India TV Hindi
Khunti Constituency result Image Source : INDIA TV

Jharkhand Election Results: खूंटी विधानसभा सीट से भाजपा के नीलकांत सिंह मुंडा ने चुनाव जीत लिया है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, नीलकांत सिंह मुंडा ने 26327 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 58987 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे JMM के  सुशील पहान को 32665 वोट ही मिले। वहीं, खूंटी विधानसभा सीट से नंबर तीन पर JVM(P) की दायमनि बरला रहीं। उन्हें कुल 20626 वोट मिले।

भाजपा के नीलकांत सिंह मुंडा शुरुआती रुझानों से ही आगे चल रहे थे। सीट पर गिनती पूरी होने तक वह पीछे नहीं हुए। फिर करीब साढ़े चार बजे के आसपास चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नीलकांत सिंह मुंडा की जीत के आंकड़े नजर आने लगे। बता दें कि खूंटी विधासभा सीट से नीलकांत सिंह मुंडा की यह लगातार चौथी जीत है। 2014 चुनावों में उन्होंने 21515 वोटों से जीत का परचम लहराया था।

खूंटी विधानसभा सीट पर ​हुए पहले के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो पिछले तीन चुनावों से लगातार भाजपा ही जीतती आ रही है। 2005 से लेकर 2009 और 2014 में भाजपा ने ही यहां जीत हासिल की है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में खुंटी विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी नीलकांत सिंह को कुल 46992 वोट मिले थे जबकि उनके JMM के निकटतम प्रतिद्वंदी को 25493 वोट ही मिले थे। वहीं, इससे पहले 2009 और 2005 में भी नीलकांत सिंह ही विधायक चुने गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024