1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. Jharkhand Litipara Vidhan Sabha Chunav result 2019: लिटीपाड़ा में जेएमएम के दिनेश विलियम मरांडी जीते

Jharkhand Litipara Vidhan Sabha Chunav result 2019: लिटीपाड़ा में जेएमएम के दिनेश विलियम मरांडी जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2019 08:15 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 07:46 pm IST

झारखंड की लिटीपाड़ा विधानसभी सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के दिनेश विलियम मरांडी ने जीत दर्ज की है।

Jharkhand Election Results, Litipara Constituency result, BJP, JMM, Daniel Kisku, Dinesh William Mar- India TV Hindi
Litipara Constituency result Live | India Tv

Jharkhand Litipara Vidhan Sabha Chunav result 2019: झारखंड की लिटीपाड़ा विधानसभी सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के दिनेश विलियम मरांडी ने जीत दर्ज की है। जेएमएम के दिनेश विलियम मरांडी ने भाजपा के डेनियल किस्कू को 13903 वोटों के अंतर से हराया है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, लिटीपाड़ा विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के दिनेश विलियम मरांडी के खाते में 66663 (46.24 प्रतिशत) वोट दर्ज किए गए हैं, जबकि भाजपा के डेनियल किस्कू के खाते में 52765 (36.6 प्रतिशत) वोट दर्ज किए गए हैं।

आपको बता दें कि लिटीपाड़ा सीट पर पांचवे चरण के अंतर्गत 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर पिछले कई विधानसभा चुनावों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का ही कब्जा रहा है। 2017 के विधानसभा उपचुनावों की बात हो, या 2014, 2009, 2005, 2000, 1995 या 1990, हर चुनाव में यहां जेएमएम का झंडा ही बुलंद रहा है।

2017 में यहां हुए आम चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिमोन मरांडी ने बाजी मारी थी। 2014 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो जेएमएम के डॉक्टर अनिल मुर्मु को 67194 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के सिमोन मरांडी को 42111 लोगों ने भरोसा जताया था। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के शिव चरण मल्टो थे जिन्हें 12423 वोट मिले थे। 2009 के चुनावों में यहां से जेएमएम के सिमन मरांडी के जीत दर्ज की थी, जबकि 2005 में भी लिटीपाड़ा विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ही जीत दर्ज की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024