1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. Jharkhand Election Results: पांकी विधानसभा सीट पर नतीजों का ऐलान, बीजेपी के शशिभूषण मेहता ने जीता चुनाव

Jharkhand Election Results: पांकी विधानसभा सीट पर नतीजों का ऐलान, बीजेपी के शशिभूषण मेहता ने जीता चुनाव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2019 08:45 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 06:46 pm IST

झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनावों की वोटों की गिनती जारी है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी। जानें इस सीट पर कौन आगे चल रहा है।

Jharkhand Election Results- India TV Hindi
Jharkhand Election Results

Jharkhand Election Results: चुनवा आयोग ने पांकी विधानसभा सीट पर नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के शशिभूषण मेहता ने जीत दर्ज की है। उन्होनें कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंधी देवेंद्र कुमार सिंह को 37190 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। पांकी सीट पर कुल 177902 वोट पड़े। जिसमें से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याक्षी को 93184 वोट पड़े और उनका वोट प्रतिशत 52.38 रहा।

जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार को 55994 वोट पड़े और उनका वोट प्रतिशत 31.47 रहा है। तीसरे नंबर पर मुमताज अहमद खान रहे। उन्हें 9419 वोट मिले। उनका वोट प्रतिशत 5.29 रहा।

राज्य की पांकी विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी के बीच था। भाजपा ने इस बार शशिभूषण मेहता को मैदान में उतारा था जबकि कांग्रेस ने देवेंद्र कुमार सिंह पर दांव खेला था। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विदेश सिंह ने बाजी मारी थी, उन्होंने निर्दलीय कुशवाहा शशिभूषण मेहता को हराया था। विदेश सिंह को 41175 वोट मिले थे जबकि कुशवाहा शशिभूषण मेहता को 39180 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024