1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. तोरपा विधानसभा सीट से BJP के कोचे मुंडा जीते, JMM के सुदीप गुरिया को 9630 वोटों से हराया

तोरपा विधानसभा सीट से BJP के कोचे मुंडा जीते, JMM के सुदीप गुरिया को 9630 वोटों से हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2019 08:14 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 04:11 pm IST

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में तोरपा विधानसभा सीट से JMM प्रत्याशी पॉलस सुरिन ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 32003 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी BJP के कोचे मुंडा को 31960 वोट ही मिले थे।

Torpa constituency result- India TV Hindi
Torpa constituency result Image Source : INDIA TV

Jharkhand Election Results: तोरपा विधानसभा सीट से भाजपा के कोचे मुंडा ने चुनाव जीत लिया है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, कोचे मुंडा ने 9630 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 43344 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे JMM के सुदीप गुरिया को 33647 वोट ही मिले। वहीं, तोरपा विधानसभा सीट से नंबर तीन पर निर्दलीय उम्मीदवार पॉलस सुरिन रहे। उन्हें कुल 19129 वोट मिले।

भाजपा के कोचे मुंडा शुरुआती रुझानों से ही आगे चल रहे थे। सीट पर गिनती पूरी होने तक वह पीछे नहीं हुए। फिर करीब चार बजे के आसपास चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कोचे मुंडा की जीत के आंकड़े नजर आने लगे। बता दें कि साल 2014 के चुनावों में कोचे मुंडा को 43 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस इस बार भाजपा ने फिर उनपर विश्वास जाताया, जिसपर वह खरे उतरे और 9630 वोटों से जीत हासिल की।

तोरपा विधानसभा​ पर हुए पहले के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो पिछले तीन चुनावों में यहां दो बार JMM और एक बार भाजपा ने परचम बुलंद किया है। 2014 और 2009 में यहां से JMM और 2005 में भाजपा उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार JMM ने अपना उम्मीदवार बदलकर सुदीप गुरिया पर भरोसा जताया जबकि भाजपा ने कोचे मुंडा को ही फिर से टिकट दिया। 

 
2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में तोरपा विधानसभा सीट से JMM के टिकट पर चुनाव लड़े पॉलस सुरिन ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 32003 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी BJP के कोचे मुंडा को 31960 वोट ही मिले थे। वहीं, इससे पहले 2009 में भी पॉलस सुरिन ने ही जीत हासिल की थी जबकि उससे पहले 2005 में BJP के कोचे मुंडा को जीत मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024