1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस-AAP गठबंधन: आम आदमी पार्टी ने फिर खटखटाया कांग्रेस का दरवाजा, कहा दे रहे हैं अंतिम अवसर

कांग्रेस-AAP गठबंधन: आम आदमी पार्टी ने फिर खटखटाया कांग्रेस का दरवाजा, कहा दे रहे हैं अंतिम अवसर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2019 04:05 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 04:05 pm IST

दिल्ली में गठबंधन के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से कांग्रेस का दरवाजा खटखटाया। दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि आज फिर से कांग्रेस को एक मौका दिया जा रहा है

Aam Aadmi Party again knocks the door of Congress for Alliance in Delhi- India TV Hindi
Aam Aadmi Party again knocks the door of Congress for Alliance in Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली में गठबंधन के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से कांग्रेस का दरवाजा खटखटाया। दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि आज फिर से कांग्रेस को एक मौका दिया जा रहा है, देश की जनता ऐसा चाहती है। गोपाल राय ने कहा कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को गठबंधन के बारे में सोचने का एक आखिरी मौका दिया है, देखते हैं क्या होता है।

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) की बीच गठबंधन होगा या नहीं? यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब इन दोनो पार्टियों के नेता पिछले 2 महीने से खोज रहे हैं। गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से लगातार दबाव बनाया जा रहा है और कांग्रेस कभी इसके संकेत देती है तो कभी इनकार कर देती है।

इस बीच दिल्ली में चुनाव के लिए अब सिर्फ 22 दिन ही बचे हैं, दिल्ली में छठे चरण यानि 12 मई को मतदान होगा। चुनाव आयोग पहले ही छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी कर चुका है और इसके साथ दिल्ली में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन न तो कांग्रेस और न ही आम आदमी पार्टी की तरफ से किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन भरा है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने तो अपने दिल्ली के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी नहीं किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024