1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. अलका लांबा ने लोगों से पूछा कि क्या उन्हें आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देना चाहिए

अलका लांबा ने लोगों से पूछा कि क्या उन्हें आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देना चाहिए

 Reported By: PTI
 Published : Apr 03, 2019 11:19 pm IST,  Updated : Apr 03, 2019 11:19 pm IST

आम आदमी पार्टी (AAP) की नाराज विधायक अलका लांबा ने बुधवार को जामा मस्जिद के बाहर के लोगों से पूछा कि क्या उन्हें आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि "पार्टी के लोग" उनके इस्तीफे की बार-बार मांग कर रहे हैं।

alka lamba- India TV Hindi
alka lamba

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) की नाराज विधायक अलका लांबा ने बुधवार को जामा मस्जिद के बाहर के लोगों से पूछा कि क्या उन्हें आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि "पार्टी के लोग" उनके इस्तीफे की बार-बार मांग कर रहे हैं। आप विधायक सौरभ भारद्वाज सौरभ ने उन्हें पार्टी से इस्तीफा देने का ताना दिया था।

चांदनी चौक से विधायक अलका ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी बार-बार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है और वह इस बारे में लोगों से राय लेना चाह रही थीं।

लांबा ने कहा "मैं बीजेपी के खिलाफ लड़ रही हूं लेकिन कुछ लोग मेरे खिलाफ लड़ रहे हैं। मेरी पार्टी के लोग मुझसे बार-बार इस्तीफा देने के लिए कह रहे हैं। मैं जानना चाहती हूं कि मेरी गलती क्या है। मुझे इस्तीफा क्यों देना चाहिए? मैं चाहती हूं कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र चांदनी चौक के लोग तय करें कि मुझे 'आप' से इस्तीफा देना चाहिए या नहीं।"

उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने का एक ही रास्ता है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हाथ मिला लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024