Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Amethi Lok Sabha Chunav Results 2019​: राहुल गांधी ने अमेठी से स्वीकारी हार, स्मृति ईरानी को दी जीत की बधाई

Amethi Lok Sabha Chunav Results 2019​: राहुल गांधी ने अमेठी से स्वीकारी हार, स्मृति ईरानी को दी जीत की बधाई

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : May 23, 2019 07:12 am IST, Updated : May 23, 2019 08:46 pm IST

Amethi Lok Sabha Chunav Results 2019: अमेठी लोक सभा सीट में स्मृति ईरानी भारी मतो के साथ विजयी हो गई है। इसके साथ ही राहुल गांधी अमेठी से हार गए है। उन्होंने स्मृति को जीत की बधाई दी। इसके साथ ही अपनी हार को माना। अभी ऑफिशियल घोषणा होने का इंतजार है।

Amethi Election Results- India TV Hindi
Amethi Election Results

Amethi Lok Sabha Chunav Results 2019​: कांग्रेस का दुर्ग कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट चर्चित सीटों में से एक है। राहुल गांधी अमेठी से लगातार तीसरी बार सांसद हैं। लेकिन इस बार वह जत नहीं सके। राहुल गांधी को टक्कर देते हुए बीजेपी से स्मृति ईरानी को जीत हासिल हुई।

अमेठी लोक सभा सीट में स्मृति ईरानी की भारी मतो के साथ विजयी हो गई है। इसके साथ ही राहुल गांधी अमेठी से हार गए है। उन्होंने स्मृति को जीत की बधाई दी। इसके साथ ही अपनी हार को माना।

2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी को पराजित किया था। आम आदमी पार्टी (आप) के कुमार विश्वास भी यहां से चुनाव लड़े थे जिनकी जमानत जब्त हो गई थी। समाजवादी पार्टी ने इस सीट से अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। यहां अब तक हुए 16 लोकसभा चुनावों और 2 उपचुनाव में कांग्रेस ने 16 बार जीत दर्ज की है।

2014 में राहुल गांधी को 408,651 वोट मिले थे जबकि स्मृति ईरानी को 300,74 वोट मिले थे। इस तरह जीत का अंतर 1,07,000 वोटों का ही रह गया था जबकि 2009 में कांग्रेस अध्यक्ष की जीत का अंतर 3,50,000 से भी ज्यादा का रहा था।

लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए क्लिक करें- लोकसभा चुनाव

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement