1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. आजम खान का एक और विवादित बयान, कहा कलेक्टर से जूते कराऊंगा साफ

आजम खान का एक और विवादित बयान, कहा कलेक्टर से जूते कराऊंगा साफ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2019 11:55 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 11:56 am IST

वायरल वीडियो में आजम खान जनता से कह रहे हैं ‘’और सब डटे रहो, ये कलेक्टर-पलेक्टर से मत डरियो, ये तन्ख्वैया है, तन्खवैयों से नहीं डरते, और देखे हैं कहीं मायावती जी के फोटो, कैसे बड़े-बड़े अफसर रुमाल निकालकर जूते साफ कर रहे हैं''

Azam Khan's statement on Collector - India TV Hindi
Azam Khan's statement on Collector 

लखनऊ। रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी को लेकर फंसे समाजवादी पार्टी नेता आजम खान का एक और विवादित बयान सामने आया है, आजम खान का एक विडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पब्लिक के बीच कलेक्टर से जूते पॉलिश कराने की बात कर रहे हैं। वीडियों में समाजवादी पार्टी नेता आजम खान जनता से बहुजन समाज पार्टी नेता मायावती को वोट डालने की अपील भी कर रह हैं।

वायरल वीडियो में आजम खान जनता से कह रहे हैं ‘’और सब डटे रहो, ये कलेक्टर-पलेक्टर से मत डरियो, ये तन्ख्वैया है, तन्खवैयों से नहीं डरते, और देखे हैं कहीं मायावती जी के फोटो, कैसे बड़े-बड़े अफसर रुमाल निकालकर जूते साफ कर रहे हैं, उन्हीं से है गठबंधन, उन्हीं के जूते साफ कराऊंगा इनसे अल्लाह ने अगर चाहा’’

आजम खान का कलेक्टर को लेकर दिया गया बयान

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान जयप्रदा को लेकर अपने पहले के बयान की वजह से पहले ही फंसे हुए हैं और यह दूसरा बयान आजम खान लिए और मुसीबत खड़ी कर सकता है। रविवार को आजम खान ने जया प्रदा का नाम लिए बगैर रामपुर की एक जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा, ‘’क्या राजनीति इतनी गिर जाएगी कि 10 साल जिसने रामपुर वालों का खून पिया, जिसे उंगली पकड़कर हम रामपुर में लेकर आए, उसने हमारे ऊपर क्या-क्या इल्जाम नहीं लगाए। क्या आप उसे वोट देंगे?' आजम ने आगे कहा कि आपने 10 साल जिनसे अपना प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवेअर खाकी रंग का है।‘’

आजम खान का जया प्रदा को लेकर दिया बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024