1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Bhopal Lok Sabha Election Results: साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल लोकसभा सीट पर 3,64,822 वोटों से दिग्विजय सिंह को हराया

Bhopal Lok Sabha Election Results: साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल लोकसभा सीट पर 3,64,822 वोटों से दिग्विजय सिंह को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 20, 2019 05:54 pm IST,  Updated : May 23, 2019 11:31 pm IST

मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी और भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को 3,64,822 मतों के भारी अंतर से पराजित कर यह प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव जीत गईं हैं।

Sadhvi Pragya and Digvijay Singh- India TV Hindi
Sadhvi Pragya and Digvijay Singh

Bhopal Lok Sabha Chunav Results Live News Updates: मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी और भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को 3,64,822 मतों के भारी अंतर से पराजित कर यह प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव जीत गईं हैं। पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर लगी हुई थी।

निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा के अनुसार भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कुल 8,66,482 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को 5,01,660 मत मिले। इस प्रकार प्रज्ञा सिंह ठाकुर 3,64,822 मतों के बड़े अंतर से इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विजयी घोषित की गईं।

2014 के लोकसभा चुनावों में भोपाल लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आलोक संजर की भारी मतों से जीत हुई थी, आलोक को 7.14 लाख से ज्यादा वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के पीसी शर्मा को 3.43 लाख वोट पड़े थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024