1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. बिहार : बांका में मतदान केंद्र पर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, सुरक्षकर्मियों ने की हवाई फायरिंग

बिहार : बांका में मतदान केंद्र पर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, सुरक्षकर्मियों ने की हवाई फायरिंग

 Reported By: IANS
 Published : Apr 18, 2019 07:31 pm IST,  Updated : Apr 18, 2019 07:31 pm IST

बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दिन गुरुवार को बांका लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई।

Representational Photo- India TV Hindi
Representational Photo

बांका: बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दिन गुरुवार को बांका लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हवा में गोली चलानी पड़ी।

पुलिस के मुताबिक, अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के शंभूगंज थाना क्षेत्र के रमचुआं गांव स्थित मतदान केंद्र पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि एक सुरक्षाकर्मी ने कुछ मतदाताओं को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद मतदाता और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को हवा में गोली चलानी पड़ी। 

भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस उपनिरीक्षक विकास वैभव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, मगर जब वे नहीं माने तो हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना में कुछ ग्रामीणों के घायल होने की भी खबर है। इस घटना के कारण मतदान कुछ समय के लिए बाधित रहा। दूसरे चरण में बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024