1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस ने साउथ दिल्ली से बॉक्सर विजेंदर सिंह को बनाया उम्मीदवार, सभी सात सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान

कांग्रेस ने साउथ दिल्ली से बॉक्सर विजेंदर सिंह को बनाया उम्मीदवार, सभी सात सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2019 11:46 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 11:46 pm IST

कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंदर सिंह को दिल्ली की साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से टिकट दिया है।

बॉक्सर विजेंदर सिंह- India TV Hindi
बॉक्सर विजेंदर सिंह

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंदर सिंह को दिल्ली की साउथ दिल्ली लोकसभा सीट अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सोमवार की रात विजेंदर सिंह को उम्मीदवार घोषित करने के साथ ही कांग्रेस ने अब दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इससे पहले सोमवार की सुबह में ही कांग्रेस ने दिल्ली की 6 लोकसभा साटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था। 

कांग्रेस ने पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा, उत्तर पश्चिम दिल्ली से राजेश लिलोठिया, नई दिल्ली से अजय माकन, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, उत्तर पूर्वी दिल्ली से शीला दीक्षित, चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल और साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से बॉक्सर विजेंदर सिंह को टिकट दिया है। बता दें कि दक्षिण दिल्ली में विजेंदर के सामने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा होंगे।

अपने नाम का ऐलान होने के बाद विजेंदर सिंह ने ट्वीट किया कि 'मुक्केबाजी में अपने करियर के 20 से अधिक वर्षों में मैंने हमेशा अपने देश को रिंग में गौरवान्वित किया है। अब समय मेरे देशवासियों के लिए कुछ करने और उनकी सेवा करने का है। मैं इस अवसर को स्वीकार करना चाहता हूं और कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी को इसके लिए धन्यवाद देता हूं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024