नई दिल्ली: इंडिया टीवी के मेगा कॉन्क्लेव चुनाव मंच पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी को हराना नामुमकिन है। इससे पहले मोहसिन रजा ने कहा, हमने मुस्लिमों को टिकट दिया है या नहीं, ये सवाल नहीं है। हमने सबका साथ, सबका विकास किया है।रजा ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिमों पर राजनीति की है। राशिद अल्वी ने कहा, अगर संसद में मुस्लिम नहीं होंगे तो मुस्लिमों का विकास नहीं हो सकता। BJP को सबको टिकट देने चाहिए।
इससे पहले मंच पर कांग्रेस की नगमा का मुकाबला बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से था। इस दौरान मनोज तिवारी ने कहा, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी ने भी राहुल गांधी से किनारा कर लिया। उन्हें साथ आने में नुकसान का एहसास हुआ। तिवारी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के सपने में दादी ने आकर कहा होगा कि हम भी कहते थे गरीबी मिटाओ, तुम्हारे पापा भी कहते थे, तुम भी कहो गरीबी मिटाओ। जवाब में नगमा ने कहा, BJP ने अपने घोषणा पत्र में किए वादे पूरे नहीं किया।
इंडिया टीवी के चुनाव मंच कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, मोदी सरकार के रसूखदार मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो सहित कई दिग्गज भाजपा नेता शामिल होंगे। विपक्ष की तरफ से भी कई बड़े नेता चुनाव मंच कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। आज रजत शर्मा के साथ चुनाव मंच दिनभर देखिए इंडिया टीवी पर।