Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. प्रचार के मामले में कांग्रेस ने भाजपा के आगे डाले हथियार: उमर अब्दुल्ला

प्रचार के मामले में कांग्रेस ने भाजपा के आगे डाले हथियार: उमर अब्दुल्ला

Reported by: Bhasha Published : May 02, 2019 08:03 pm IST, Updated : May 02, 2019 08:03 pm IST

कांग्रेस के हाव-भाव को देखकर समझ नहीं आ रहा है कि उसने प्रचार के मामले में भाजपा के आगे हथियार क्यों डाल दिए हैं? 

Omar Abdullah File Photo- India TV Hindi
Omar Abdullah File Photo

श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के हाव-भाव को देखकर समझ नहीं आ रहा है कि उसने प्रचार के मामले में भाजपा के आगे हथियार क्यों डाल दिए हैं? अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के पास छह सीटों में से चार पर टक्कर देने का मौका था और उनमें तीन पर भाजपा मुख्य विरोधी पक्ष है। लेकिन यह समझ से परे है कि जहां तक चुनाव प्रचार अभियान परिदृश्य की बात है तो भाजपा के आगे हथियार कैसे डाल दिये गये?’’ 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान में शीर्ष कांग्रेस नेताओं की गैर मौजूदगी राज्य के प्रति उनके दृष्टिकोण के बारे में काफी कुछ कहती है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह कांग्रेस पार्टी और राज्य के प्रति उसके दृष्टिकोण के बारे में काफी कुछ कहता है। उसके नेतृत्व की एक भी चुनावी सभा नहीं हुई है।’’ उन्होंने कहा कि जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह राज्य में कई रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement