1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस का घोषणापत्र किसी अहंकारी व्यक्ति के 'मन की बात' नहीं, देश के काम की बात है: राहुल

कांग्रेस का घोषणापत्र किसी अहंकारी व्यक्ति के 'मन की बात' नहीं, देश के काम की बात है: राहुल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2019 08:45 pm IST,  Updated : Apr 12, 2019 08:45 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर तीखा हमला बोलते हुए शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र किसी अहंकारी व्यक्ति के मन की बात नहीं है बल्कि देश के काम की बात है।

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

थेनी (तमिलनाडु): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर तीखा हमला बोलते हुए शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र किसी अहंकारी व्यक्ति के मन की बात नहीं है बल्कि देश के काम की बात है। तमिलनाडु के दक्षिण में थेनी कस्बे में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस का घोषणापत्र पूरे देश की आवाज है और उन्हें खुशी है कि कई लोगों ने इसकी सराहना की है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस का घोषणापत्र किसी अहंकारी व्यक्ति के मन की बात नहीं है बल्कि देश के काम की बात है।" राहुल ने गरीबों में गरीब को प्रति वर्ष 72000 रुपये देने का प्रावधान करने वाली अपनी 'न्याय' योजना को "बेहद क्रांतिकारी" बताते हुए कहा कि दुनिया की किसी भी सरकार ने अबतक ऐसी योजना लाने की कोशिश नहीं की।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘‘नकारात्मक अर्थशास्त्र’’ पर अमल करने का आरोप लगाया और कहा कि लोगों की खरीद क्षमता खत्म हो चुकी है, जिसकी वजह से सामान नहीं बिक रहे हैं और फैक्ट्रियों में पड़े हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि इसी वजह से फैक्ट्रियों ने माल का उत्पादन बंद कर दिया है और लोगों को काम पर रखना बंद कर दिया है जिससे बेरोजगारी बढ़ी है।

राहुल ने कहा कि मोदी “भारतीयों के बीच नफरत का तत्व हैं।" उन्होंने कहा, ‘‘हम नफरत के रास्ते नरेन्द्र मोदी से लड़ने नहीं जा रहे। हम भारतीयों के बीच प्यार और स्नेह बढ़ा कर मोदी की नफरत से लड़ने जा रहे हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024