1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. पीएम मोदी ने पिछली बार मतों के अंतर का वाराणसी में तोड़ा रिकॉर्ड, लाखों वोटों के अंतर से आगे प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने पिछली बार मतों के अंतर का वाराणसी में तोड़ा रिकॉर्ड, लाखों वोटों के अंतर से आगे प्रधानमंत्री

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2019 04:00 pm IST,  Updated : May 23, 2019 05:53 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में लोकसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गिनती जारी है। नरेंद्र मोदी 385,334 मतों से गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव से आगे चल रहे है।

Modi- India TV Hindi
Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में लोकसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गिनती जारी है। नरेंद्र मोदी 385,334 मतों से गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव से आगे चल रहे है। नरेंद्र मोदी पिछली बार आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल से 371,784 मतों से जीते थे। 

Related Stories

नरेंद्र मोदी को जारी मतगणना में 545056, शालिनी यादव (सपा-बसपा, सपा प्रत्याशी) को 159722 और कांग्रेस के अजय राय को 108745 वोट मिले है। जारी मतगणना के बीच भाजपा उम्मीदवार 542 लोकसभा सीटों में से 296 सीटों पर आगे चल रहे हैं।  और शुरूआती रुझानों के अनुसार, मोदी अपने सभी प्रतिद्वन्द्वियों से आगे चल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024