1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Gautam Buddh Nagar Lok Sabha Chunav Result 2019: गौतम बुद्ध नगर लोक सभा सीट से डॉ महेश शर्मा की हुई जीत

Gautam Buddh Nagar Lok Sabha Chunav Result 2019: गौतम बुद्ध नगर लोक सभा सीट से डॉ महेश शर्मा की हुई जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2019 09:32 am IST,  Updated : May 23, 2019 10:53 pm IST

Gautam Buddh Nagar Lok Sabha Chunav Result 2019 : गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर महेश शर्मा का बसपा के सतवीर नागर का कांटे की टक्कर देते हुए जीत गए है।

Gautam Buddh Nagar Election Results- India TV Hindi
Gautam Buddh Nagar Election Results
Gautam Buddh Nagar Lok Sabha Chunav Result 2019:  दिल्‍ली से सटी उत्‍तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्‍वपूर्ण है। यहां से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के डॉ.महेश शर्मा चुनाव लड़ रहे थे। जिन्हें महागठबंधन की ओर से बसपा के सतवीर नागर को बारी मतों से हरा दिया है। 
 
गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के डॉ.महेश शर्मा को 270733 वोट मिले है। जिसके साथ ही वह गौतम बुद्ध नगर की जीत को जीत चुके है। जबकि सामने महागठबंधन की ओर से बसपा के सतवीर नाग को हार का सामना करना पड़ा।
 
बता दें कि उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 2014 में भारतीय जनता पार्टी से महेश शर्मा ने जीत दर्ज की थी। इस सीट पर गुर्जर समाज के वोटरों की संख्या अधिक है। 2009 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुए, इनमें बहुजन समाज पार्टी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उस दौरान बसपा के सुरेंद्र सिंह ने महेश शर्मा को 2 लाख के अंतर से मात दी थी। इस क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें नोएडा, जेवर, सिकंदराबाद, दादरी और खुर्जा शामिल हैं। 2017 के दौरान उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में ये सभी पांच सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थीं।
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024