1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. आतिशी के आरोप के बाद गौतम गंभीर का पटलवार, कहा केजरीवाल सबूत दें या राजनीति छोड़ने का चैलेंज लें

आतिशी के आरोप के बाद गौतम गंभीर का पटलवार, कहा केजरीवाल सबूत दें या राजनीति छोड़ने का चैलेंज लें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2019 07:21 pm IST,  Updated : May 09, 2019 07:21 pm IST

दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर पटलवार किया है

Gautam Gambhir will file a defamation case against- India TV Hindi
Gautam Gambhir will file a defamation case against Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर पटलवार किया है। अपनी प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी मार्लेना के आरोपों पर पटलवार करते हुए गौतम गंभीर ने कहा अगर वे 23 मई तक सबूत लेकर आते हैं तो वे उसी दिन त्यागपत्र दे देंगे। लेकिन अगर अरविंद केजरीवाल सबूत लेकर नहीं आते तो क्या वे 23 मई को हमेशा के लिए राजनीति छोड़ने का चैलेंज लेने के लिए तैयार हैं।

गौतम गंभीर ने मानहानि का मुकद्दमा दायर करने की बात भी कही, उन्होंने कहा कि अगर आपके पास सबूत नहीं हैं तो आप किसी व्यक्ति की छवि को इस तरह से नहीं बिगाड़ सकते। गौतम गंभीर ने कहा कि उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई भी नकारात्मक बयान नहीं दिया।

गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार आतिशी मार्लेना ने बृहस्पतिवार को अपने खिलाफ ‘‘आपत्तिजनक और अपमानजनक’’ टिप्पणियों वाला एक पर्चा पढ़ते समय रो पड़ीं। उन्होंने दावा किया कि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के गौतम गंभीर ने निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे पर्चे बंटवाए हैं।

आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसको लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंफलेट को पढ़ते हुए हमें शर्म आ रही है। जब गौतम गंभीर देश के लिए खेलते हुए चौके और छक्के मारते थे, तब हम तालियां बजाते थे लेकिन हमने कभी सपने में नहीं सोचा था कि यह आदमी चुनाव जीतने के लिए इस स्तर तक जा सकता है। वहीं पार्टी प्रत्याशी आतिशी ने कहा- 'मेरा गंभीर जी से बस एक यही सवाल है के अगर वो मेरे जैसी एक सशक्त महिला को हराने के लिए इतना गिर सकते तो सांसद बनने के बाद वो अपने क्षेत्र की महिलाओं को कैसे सुरक्षित करेंगे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024