1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस की झारखंड प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया, लोकसभा चुनावों में हार है वजह

कांग्रेस की झारखंड प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया, लोकसभा चुनावों में हार है वजह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2019 11:49 am IST,  Updated : May 27, 2019 11:49 am IST

लोकसभा चुनावों के दौरान झारखंड में कांग्रेस पार्टी को बहुत बुरी हार का सामना करना पड़ा है, राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 1 सीट पर जीत मिल सकी है।

Jharkhand Pradesh Congress Committee President Dr Ajoy Kumar offers to resign from his post- India TV Hindi
Jharkhand Pradesh Congress Committee President Dr Ajoy Kumar offers to resign from his post Image Source : ANI

रांची। लोकसभा चुनावों में हार का जिम्मा उठाते हुए कांग्रेस पार्टी की झारखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अजय कुमार ने कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह को अपना इस्तीफा भेजा है। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन ने अजय कुमार के इस्तीफे की पुष्टी की है।

लोकसभा चुनावों के दौरान झारखंड में कांग्रेस पार्टी को बहुत बुरी हार का सामना करना पड़ा है, राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 1 सीट पर जीत मिल सकी है। राज्य की सिंहभूम लोकसभा सीट ही कांग्रेस पार्टी की झोली में गई है। कांग्रेस पार्टी ने राज्य में अन्य दलों के साथ मिलकर गठबंधन किया था और 14 में से 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन सिर्फ 1 सीट पर ही जीत मिल सकी है।

हालांकि सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की बहुत बुरी हार हुई है, लोकसभा की 542 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 52 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस ने देशभर में 425 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024