1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला अपने पुत्र के साथ BJP में शामिल, प्रकाश जावड़ेकर ने ज्वाइन कराई पार्टी

गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला अपने पुत्र के साथ BJP में शामिल, प्रकाश जावड़ेकर ने ज्वाइन कराई पार्टी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2019 12:03 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 12:19 pm IST

Kirori Singh Bainsla joins BJP: भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में बैंसला और उनके पुत्र को पार्टी में शामिल किया है

Kirori Singh Bainsla to join Bharatiya Janata Party- India TV Hindi
Kirori Singh Bainsla to join Bharatiya Janata Party

दिल्ली। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले राजस्थान के बड़े गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला को भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने खेमे में जोड़ने में कामयाब हो गई है। किरोड़ी सिंह बैंसला आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं, उन्होंने अपने पुत्र विजय बैंसला के साथ मिलकर पार्टी ज्वाइन की। भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में बैंसला और उनके पुत्र को पार्टी में शामिल किया है। 

बैंसला से पहले राजस्थान के बड़े जाट नेता हनुमान बेनिवाल ने भी भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिलाया है। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले राजस्थान के दो बड़े समुदाय के बड़े नेताओं को अपने खेमे में मिलाकर भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अच्छा दांव चला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024