नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के दिन जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता वैसे-वैसे अपनी पार्टी के प्रचार में तेजी लाते जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के कई कार्यक्रम हैं, जिनमें एक-दूसरे पर वार-पलटवार जरूर होगा। वहीं, इस चुनावी मौसम में तमाम अन्य जगहों से भी कई खबरें आएंगी। इन्हीं खबरों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ बने रहें:
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- लोकसभा चुनाव 2019 Live: अमित शाह ने गांधी नगर सीट से भरा नामांकन, एनडीए नेताओं की मौजूदगी में दिखाई ताकत
लोकसभा चुनाव 2019 Live: अमित शाह ने गांधी नगर सीट से भरा नामांकन, एनडीए नेताओं की मौजूदगी में दिखाई ताकत
इस चुनावी मौसम में तमाम जगहों से राजनीति से जुड़ी कई खबरें आएंगी। इन्हीं खबरों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ बने रहें।
Lok Sabha Election LIVE Updates
-
2:20 PM (IST) Mar 30, 2019
-
2:08 PM (IST) Mar 30, 2019
नामांकन भरने से पहले अमित शाह ने 4 किमी. लंबा रोड शो किया।
-
2:07 PM (IST) Mar 30, 2019
-
2:06 PM (IST) Mar 30, 2019
नामांकन भरने के दौरान अरुण जेटली, उद्धव ठाकरे, राजनाथ सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे।
-
2:06 PM (IST) Mar 30, 2019
अमित शाह ने एनडीए नेताओं की उपस्थिति में गांधीनगर सीट से भरा नामांकन
-
1:03 PM (IST) Mar 30, 2019
अहमदाबाद में रोड शो कर रहेे हैं अमित शाह
-
11:54 AM (IST) Mar 30, 2019
5 साल का सेवाभाव और 55 साल के सत्तासुख का फर्क यही होता है। इनकी सरकार दिल्ली में हो या फिर किसी भी राज्य में, कांग्रेस की हमेशा करप्शन से मज़बूत सांठगांठ रही है: पीएम मोदी
-
11:54 AM (IST) Mar 30, 2019
गरीबों के सस्ते राशन के साथ इन्होंने क्या किया? गरीबों का राशन कौन खा गया, बताइए? PDS स्कैम में किसको जेल जाना पड़ा: पीएम मोदी
-
11:53 AM (IST) Mar 30, 2019
अरुणाचल को एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से जोड़ने का काम भी 7 दशकों बाद हो पाया है और जो बोगीबिल पूल वर्षों से लटका हुआ था उसके बनने से पूर्वी जिलों कि ईटानगर से दूरी 16 घंटे की बजाय मात्र 4-5 घंटे ही रह गयी है: प्रधानमंत्री मोदी
-
11:51 AM (IST) Mar 30, 2019
पहले नामदार परिवार और यहां पर बैठे उनके रागदरबारी अपनी सल्तनत को मजबूत कर रहे थे। उन्हें आपकी भलाई से ज्यादा मलाई की जरूरत थी। हम आपकी भलाई के लिए काम करते हैं और वो मलाई के लिए काम करते थे: प्रधानमंत्री मोदी
-
11:50 AM (IST) Mar 30, 2019
जो बोगीबील पुल बरसों से लटका हुआ था, उसके बनने से पूर्वी जिलों के हज़ारों लोगों की इटानगर से दूरी 16 घंटे से घटकर 4-5 घंटे रह गई है: प्रधानमंत्री मोदी
-
11:50 AM (IST) Mar 30, 2019
हमारी सरकार ने आपकी आशाओं, आकाक्षाओं को सम्मान दिया। आजादी के 7 दशक बाद अरुणाचल को रेलवे मैप में लाने का अवसर इस चौकीदार को मिला: पीएम मोदी
-
11:49 AM (IST) Mar 30, 2019
आपने बताया था कि यहां कोई प्रधानमंत्री 30 साल बाद आया है। लेकिन आपका ये प्रधान सेवक बीते 5 वर्षों में ही 30 से भी ज्यादा बार यहां आ चुका है: पीएम मोदी
-
11:46 AM (IST) Mar 30, 2019
पिछले 5 वर्षों में, मैं देश के लिए जो भी कर पाया हूं उसके पीछे आपका साथ, समर्थन और आशीर्वाद ही है: पीएम मोदी
-
11:42 AM (IST) Mar 30, 2019
विकास के डबल इंजन के लिए मिल रहे आपके आशीर्वाद को मैं अपने सिर माथे पर रखता हूं: पीएम मोदी
-
11:40 AM (IST) Mar 30, 2019
ये मेरा सौभाग्य है कि देश के इस महत्वपूर्ण भाग को मैं पिछले पांच वर्ष से नए भारत का नया ग्रोथ इंजन बनाने का प्रयास कर रहा हूं। साथ ही अपने काम का हिसाब देने की शुरुआत भी अरुणाचल प्रदेश से ही हो रही है: पीएम मोदी
-
11:40 AM (IST) Mar 30, 2019
आप लोग सूर्य के तेज जैसे ही तेजस्वी हैं, और आपकी शूरवीरता की चर्चा देश भर में होती है। ऐसे शूरवीर और तेजस्वी प्रजा को प्रधानसेवक का नमस्कार: पीएम मोदी
-
11:39 AM (IST) Mar 30, 2019
अरुणाचल प्रदेश के आलो में पीएम मोदी की जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच सालों में मैं जो भी कर पाया वो आपके साथ से ही कर पाया हूं।
-
11:26 AM (IST) Mar 30, 2019
अमित शाह का संबोधन खत्म हो गया। शाह अब रोड शो के निकलने हैं।
-
11:25 AM (IST) Mar 30, 2019
मोदी दोबार पीएम बनने जा रहे हैं ये निश्चित है। मैं गुजरात की जनता से अपील करना चाहता हूं कि यहां की 26 की 26 सीटें मोदी को दे दीजिए: अमित शाह
-
11:23 AM (IST) Mar 30, 2019
आज सबके सामने एक सवाल है कि देश को सुरक्षा कौन दे सकता है। मैं बता दूं कि देश को सुरक्षा पीएम मोदी, BJP और NDA की सरकार दे सकती है: अमित शाह
-
11:21 AM (IST) Mar 30, 2019
आज देश का नेतृत्व कौन करेगा, इसी मुद्दे पर ये चुनाव लड़ा जाएगा। सबको देश का नेतृत्व करने के लिए मोदी ही चाहिए: अमित शाह
-
11:20 AM (IST) Mar 30, 2019
मैं बूथ पर पर्चे बांटता था, पेंटिग करता था। लेकिन, आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष हूं: अमित शाह
-
11:19 AM (IST) Mar 30, 2019
बूथ पर काम करते-करते मुझे बीजेपी पार्टी ने यहां तक पहुंचाया है। मेरे जीवन से अगर BJP पार्टी को बाहर निकाल दो तो मेरे जीवन में सिर्फ जीरो बचेगा: अमित शाह
-
11:16 AM (IST) Mar 30, 2019
BJP अध्यक्ष अमित शाह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
-
11:15 AM (IST) Mar 30, 2019
1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए गए थे, तब संसद में अटल जी ने इंदिरा गांधी की सराहना की थी: राजनाथ सिंह
-
11:14 AM (IST) Mar 30, 2019
चौकीदार चोर नहीं है, चौकीदार प्योर है। चौकीदार का दोबार पीएम बनना श्योर है। सारी समस्याओं का चौकीदार ही क्योर है: राजनाथ सिंह
-
11:13 AM (IST) Mar 30, 2019
पीएम मोदी ने ऐसी सरकार चलाई, जिसमें हमारे किसी भी मंत्री या प्रधानमंत्री के दामन पर एक भी भष्टाचार का दाग नहीं लगा: राजनाथ सिंह
-
11:10 AM (IST) Mar 30, 2019
पीएम मोदी को अपशब्द कहने वालों की जनता को कड़ी सजा देनी चाहिए, विपक्ष ने पीएम के लिए अपशब्द कहे हैं: राजनाथ सिंह
-
11:09 AM (IST) Mar 30, 2019
लाल कृष्ण आडवाणी पार्टी के कद्दावर नेता है, उनकी विरासत को संभालने के लिए अमित शाह आए हैं: राजनाथ सिंह
-
11:06 AM (IST) Mar 30, 2019
आजाद भारत के बाद अगर किसी पीएम ने करिश्माई काम किया है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं: राजनाथ सिंह
-
11:05 AM (IST) Mar 30, 2019
गृहमंत्री राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
-
10:58 AM (IST) Mar 30, 2019
उद्धव ठाकरे से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सनसभा को संबोधित करते हुए चुनावों में जीत का विश्वास जताया और कहा कि उन्हें यकीन है कि इस बार भी BJP सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि BJP के विस्तार में अमित शाह का अहम योगदान है।
-
10:55 AM (IST) Mar 30, 2019
उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारे और 'बीजेपी के मतभेद थे लेकिन हमनें उन्हें मिटा दिया है।
-
10:53 AM (IST) Mar 30, 2019
अमित शाह की जनसभा में उद्धव ठाकरे ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'विपक्ष एक रैली करे और कार्यकर्ताओं से कहे कि एक नेता के नाम के नारे लगाएं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाएंगा, वहां हर नेता प्रधानमंत्री बनना चाहता है।'
-
10:51 AM (IST) Mar 30, 2019
हमारी और बीजेपी की विचारधारा एक है। हममे एकता है लेकिन विपक्ष में एकता नहीं है: उद्धव ठाकरे
-
10:49 AM (IST) Mar 30, 2019
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। ठाकरे से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जनसभा को संबोधित किया था।
-
10:45 AM (IST) Mar 30, 2019
अहमदाबाद में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मंज पर अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद।
-
10:44 AM (IST) Mar 30, 2019
अहमदाबाद में सभा के मंच पर पहुंचे अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी मंच पर मौजूद।
-
10:24 AM (IST) Mar 30, 2019
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
10:10 AM (IST) Mar 30, 2019
अमित शाह अपनी पत्नी, बेटा और बहू के साथ सभा स्थल के लिए घर से निकल गए हैं। उनके घर से सभा स्थल करीब 20 मिनट की दूरी पर है।
-
10:08 AM (IST) Mar 30, 2019
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव के निवासियों ने सोलानी नदी पर पुल के निर्माण की मांग पर ध्यान ना दिए जाने पर आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने की धमकी दी है। योगेंद्र नगर गांव में पंचायत की बैठक में यह फैसला लिया गया। गांव में रहने वाले प्रताप सिंह ने बताया कि चूंकि गांव नदी के समीप स्थित है इसलिए निवासियों को आर-पार जाने में काफी दिक्कतें आती हैं। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान ये दिक्कतें बढ़ जाती हैं।
-
9:04 AM (IST) Mar 30, 2019
अरुणाचल प्रदेश के आलो में पीएम मोदी की रैली की तैयारियां हो रही है। बता दें कि पीएम मोदी आज 11 बजे अरुणाचल प्रदेश के आलो में, 12.30 बजे असम के मोरान में और 2.30 बजे असम के गोहपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे।
-
8:56 AM (IST) Mar 30, 2019
-
7:25 AM (IST) Mar 30, 2019
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा को मंडी जबकि पूर्व सांसद एवं पूर्व राज्य मंत्री कर्नल धनी राम शान्डिल को शिमला (सु) सीट से टिकट दिया।
-
7:06 AM (IST) Mar 30, 2019
फिर अहमदाबाद में सुबह 10.40 मिनट पर रोड शो करेंगे। वहीं 1.20 मिनट पर नामांकन करेंगे।
-
7:06 AM (IST) Mar 30, 2019
अहमदाबाद के नारणपुर में सुबह 9.40 बजे पर जनसभा करेंगे।
-
7:05 AM (IST) Mar 30, 2019
नामांकन फॉर्म भरने से पहले अमित शाह गांधीनगर में रोड शो और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं, नामांकन के वक्त केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान जैसे वरिष्ठ नेता अमित शाह के साथ मौजूद होंगे।
-
7:04 AM (IST) Mar 30, 2019
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन फॉर्म भरेंगे। इस लोकसभी सीट के लिए दशकों से BJP की तरफ से लाल कृष्ण आडवाणी लोकसभी चुनाव लड़ रहे थे लेकिन पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं देकर अमित शाह को चुनावी मैदार में उतारने का फैसला किया है।
-
7:03 AM (IST) Mar 30, 2019
आज पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश और असम में चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे।