लोकसभा चुनावों के लिए पार्टियों का प्रचार अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले कुछ दिनों में ताबड़तोड़ रैलियां की हैं। वहीं, अन्य दलों के नेता भी इन चुनावों में खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों एनडीए और यूपीए के नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर हमले किए हैं और यह सिलसिला आगे भी यूं ही जारी रह सकता है। इस पूरी सियासी रस्साकशी के बीच हम आपको चुनाव से जुड़े सारे बड़े अपडेट्स देते रहेंगे:
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- लोकसभा चुनाव LIVE: गुजरात के लिए BJP के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह के अलावा विवेक ओबेरॉय का नाम भी शामिल
लोकसभा चुनाव LIVE: गुजरात के लिए BJP के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह के अलावा विवेक ओबेरॉय का नाम भी शामिल
सियासी रस्साकशी के बीच हम आपको चुनाव से जुड़े सारे बड़े अपडेट्स देते रहेंगे, हमारे साथ यूं ही बने रहें।
Lok Sabha Elections 2019 Live Updates
-
5:53 PM (IST) Apr 05, 2019
बीजेपी ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 40 स्टार प्रचारकों के नाम दिए गए हैं। ये सभी स्टार प्रचारक आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। लिस्ट में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे नंबर पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का नाम है। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय का नाम भी शामिल है।
-
4:36 PM (IST) Apr 05, 2019
अगस्ता केस में ED की चार्जशीट से कई खुलासे हुए, ED को झूठा करार देने से दस्तावेज मिट नहीं जाते। फरवरी 2013 में हस्के के घर से अगस्ता डील से जुड़े दस्तावेज मिले, RG, FM, AP का जिक्र था: प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अरुण जेटली
-
4:29 PM (IST) Apr 05, 2019
राहुल गांधी जिस विषय को नहीं जानते उस पर खूब बोलते हैं, वह अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब नहीं देते। वह स्वीट हार्ट डील कर रहे हैं: प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरुण जेटली
-
2:50 PM (IST) Apr 05, 2019
यहां तो बोटी-बोटी करने वाले साहब भी हैं। याद रखिएगा वो बोटी-बोटी की धमकी देने वाले लोग हैं और हम बेटी-बेटी को सुरक्षा और सम्मान देने वाले लोग हैं: सहारनपुर रैली में PM मोदी
-
2:37 PM (IST) Apr 05, 2019
उनकी ज़ुबान दंगों के संरक्षकों के विरुद्ध नहीं उठती, हां इस चौकीदार को गाली देने के लिए वो गली-गली घूम रहे हैं। छोटे चौधरी तो उनसे भी आगे बढ़ गए हैं। चौधरी साहब को ये याद दिलाना आपका दायित्व है, कि उनका भी ठेका किसी ने आपको नहीं दिया है। हमेशा राष्ट्रहित के लिए, किसान हित के लिए समर्पित रहे चौधरी चरण सिंह जी को आज इन बयानों से कितना दुःख हो रहा होगा, आप समझ सकते हैं: सहारनपुर रैली में पीएम मोदी
-
2:36 PM (IST) Apr 05, 2019
चौधरी अजीत सिंह ने तो इस स्वार्थ में सारी हदें ही पार कर दी हैं। तब अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए वो चुप रहे और आज भी अपने स्वार्थ के लिए वो इस क्षेत्र में आप पर हुए अत्याचारों को भूल गए हैं: सहारनपुर रैली में पीएम मोदी
-
2:23 PM (IST) Apr 05, 2019
शामली में, कैराना का वो मॉडल जब घरों पर, दुकानों पर, कब्जे वाले गिरोह खुलेआम घूमा करते थे, पलायन के वो दिन अपने राजनीतिक फायदे के लिए बुआ-बबुआ भुला सकते हैं, लेकिन क्या आप उसको भूल सकते हैं: यूपी के सहारनपुर में पीएम मोदी
-
2:23 PM (IST) Apr 05, 2019
जात-पात, बिरादरी के आधार पर कैसे जुल्म हुए, बेटियों के साथ क्या-क्या अन्याय हुआ, कितना अत्याचार हुआ, वो सब याद करिए। बहन जी, उन दिनों को अपने स्वार्थ के लिए भुला सकती हैं, लेकिन क्या उत्तर प्रदेश भूल सकता है? सहारनपुर के बाज़ारों में वो आगज़नी, व्यापारियों के साथ वो अत्याचार, क्या यूपी वो दिन भुला सकता है: यूपी के सहारनपुर में पीएम मोदी
-
2:22 PM (IST) Apr 05, 2019
सहारनपुर, कैराना और मुजफ्फरपुर समेत पूरे पश्चिमी यूपी में ये फैला रहे हैं कि सहारनपुर एक नई प्रयोगशाला है। लेकिन आप याद करिए, जब दिल्ली में महामिलावट की सरकार थी और यहां सपा की सरकार थी, तब एक प्रयोग इन्होंने मुज़फ्फरनगर में भी किया था: यूपी के सहारनपुर में पीएम मोदी
-
1:03 PM (IST) Apr 05, 2019
फसल की लागत का डेढ़ गुणा समर्थन मूल्य देने की बरसों पुरानी मांग को पूरा करने का काम भी भाजपा सरकार ने ही किया है। यूपी के 2 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को हज़ारों करोड़ रुपए की सीधी मदद हर वर्ष मिलनी शुरु हुई है: अमरोहा रैली में पीएम मोदी
-
1:02 PM (IST) Apr 05, 2019
कनेक्टिविटी के साथ-साथ बैंकों को छोटे उद्यमियों और युवाओं के लिए बैंकों से ऋण को बहुत आसान कर दिया है। अब तो छोटे उद्यमियों के लिए 1 करोड़ रुपए तक के ऋण की स्वीकृति ऑनलाइन करने की भी व्यस्था हमने की है। जवान हों, नौजवान हों या फिर किसान, चौकीदार की सरकार ने हर हित की रक्षा करने का काम किया है। गन्ना किसानों का पैसा उसी सीज़न में चुकाया जाए, इसका गंभीर प्रयास हो रहा है: अमरोहा रैली में पीएम मोदी
-
1:01 PM (IST) Apr 05, 2019
अपनी बहन प्रियंका के साथ झगड़े के सवाल पर राहुल ने कहा, प्रियंका के साथ झगड़े नहीं होते, वह मुझे मीठी चीजें खिलाकर मोटा करने की कोशिश करती हैं।
-
1:00 PM (IST) Apr 05, 2019
गुंडागर्दी हो, बिजली की समस्या हो, खराब सड़कें हों, ये एक बड़ा कारण था जिसकी वजह से यहां उद्योग लगाने से लोग डरने लगे थे। इस स्थिति को बदलने के लिए, निवेशकों को विश्वास दिलाने की एक ईमानदार कोशिश की जा रही है। सौभाग्य योजना के तहत यूपी के 77 लाख गरीब परिवारों के घरों तक मुफ्त में बिजली कनेक्शन पहुंचा है, तो अमरोहा और शामली में एक लाख से अधिक गरीब परिवारों को रोशनी मिल चुकी है। कई गांव जो गंगा जी की गोद में बसे थे, वहां खंभे नहीं लग सकते थे, फिर भी सोलर पैनल से बिजली पहुंचाई गई: अमरोहा रैली में पीएम मोदी
-
12:59 PM (IST) Apr 05, 2019
वोटबैंक की पॉलिटिक्स ने देश का बहुत नुकसान किया है। याद करिए, पश्चिमी यूपी में पहले गुंडागर्दी की, कानून व्यवस्था की क्या स्थिति थी? समाजवादी पार्टी की सरकार के समय अपराधियों को खुली छूट मिल गई थी। ये अमरोहा, ये शामली, पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ऐसा कोई दिन नहीं होता था, जब बेटियों के साथ अत्याचार की, व्यापारियों के साथ लूट-पाट की, वारदातें नहीं होतीं थीं। कितनी ही बेटियों ने इस वजह से स्कूल जाना तक छोड़ दिया था: अमरोहा रैली में पीएम मोदी
-
12:57 PM (IST) Apr 05, 2019
बाबू जगजीवन राम अगर आज जीवित होते तो सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर उन्हें कितनी पीड़ा होती। यदी कांग्रेस और महामिलावट वाले जीतते हैं तो बाबूजी के आदर्शों का कभी सम्मान नहीं होगा: अमरोहा में पीएम मोदी
-
12:56 PM (IST) Apr 05, 2019
वह पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री बने, वहां का संविधान बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी, लेकिन इसके बावजूद उनको वहां अपमानित किया गया, एक वर्ग का होने की वजह से उनका जीना मुश्किल कर दिया गया। लेकिन पाकिस्तान से वापस आने के बाद तब की कांग्रेस सरकार ने उनके साथ और बुरा किया। अपनी मृत्यु तक वह बहुत ही मुश्किल परिस्थितियों में रहे: अमरोहा में पीएम मोदी
-
12:55 PM (IST) Apr 05, 2019
उसी दौर में हमारे देश में एक और महान नेता हुए थे जोगेंद्र नाथ मंडल। आपने उनका नाम नहीं सुना क्योंकि आजादी के बाद की कांग्रेस सरकारों ने उनके इतिहास को भी आपके सामने नहीं आने दिया। जोगेंद्र नाथ मंडल, बाबा साहेब के बहुत करीबी साथी थे। कानून के विद्वान थे। लेकिन जिन्ना के बहकावे में आकर, बंटवारे के समय वह पाकिस्तान चले गए थे: अमरोहा में पीएम मोदी
-
12:53 PM (IST) Apr 05, 2019
सिर्फ एक परिवार की पहचान बनाने के लिए प्रतिष्ठा के लिए, एक परिवार के स्वार्थ की सिद्धि के लिए कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर का भी अपमान किया था। कांग्रेस ने उन्हें चुनाव में हराया था, देश के प्रति बाबा साहेब के योगदान को भुलाने की साजिश रची थी। बाबा साहेब ने उस परिवार को चुनौती थी, इसलिए बाद की पीढ़ियों ने भी बाबा साहेब से निरंतर बदला लिया। वो तो आज वोटबैंक की मजबूरी है, जो कांग्रेस बाबा साहेब का नाम लेती है, वरना ये वही कांग्रेस है जिसने दशकों तक उनकी फोटो तक संसद में लगने नहीं दी थी: अमरोहा में पीएम मोदी
-
12:53 PM (IST) Apr 05, 2019
बीते 5 वर्षों से धमाके रुक गए क्योंकि दिल्ली में आपने साफ नीयत वाला चौकीदार बिठा दिया है। आतंकियों को पता है कि वो एक गलती करेंगे तो मोदी उन्हें पाताल में भी खोजकर सजा देगा। मोदी आतंक को वोटबैंक से नहीं तौलता, तभी आतंक के मददगार आज जेल में बंद हैं। देश को आगे बढ़ाना है तो हम सब को मिलकर साथ चलना होगा। कुछ लोग हैं जो देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, अलग-अलग जातियों के नाम पर अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के स्वार्थ को समझिए: अमरोहा में पीएम मोदी
-
12:52 PM (IST) Apr 05, 2019
पुणे में छात्रों के साथ संवाद में राहुल गांधी ने कहा, 'मुझे नरेंद्र मोदी से प्यार है। उनके प्रति मुझे गुस्सा नहीं है। लेकिन उनके मन मे मेरे बारे में गुस्सा है।'
-
12:51 PM (IST) Apr 05, 2019
राहुल गांधी से पूछा गया कि यदि उनके ऊपर बायोपिक बनी तो उनकी हिरोईन कौन होगी, तो कांग्रेस अध्यक्ष ने जवाब दिया कि मेरा काम ही मेरी हिरोईन है।
-
12:50 PM (IST) Apr 05, 2019
कभी लखनऊ में धमाके होते थे, कभी रामलला की जन्मभूमि अयोध्या में धमाके होते थे, कभी भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी को दहला दिया जाता था, कभी रामपुर के CRPF कैंप पर हमला हो जाता था। अकसर इन हमलों के तार यूपी के अलग-अलग इलाकों तक जाते थे। देश की एजेंसियां बहुत मेहनत से उन हमलों में शामिल लोगों को पकड़ती थीं। लेकिन वोटबैंक की अपनी सियासत की वजह से बुआ-बबुआ की सरकारें उन्हें छोड़ देती थीं: अमरोहा में पीएम मोदी
-
12:49 PM (IST) Apr 05, 2019
कांग्रेस हो, समाजवादी पार्टी हो, बहुजन समाज पार्टी हो, आतंकवाद पर इसी नरम रवैये की वजह से कुछ लोगों के हौसले बुलंद हुए हैं। इन दलों ने सिर्फ आतंक को ही मदद नहीं दी है, इन्होंने आपके जीवन, आपके अस्तित्व को भी संकट में भी डालने का काम किया है। उन दिनों को याद कीजिए, जब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी, बसपा की सरकार थी, दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी तब क्या होता था: अमरोहा में पीएम मोदी
-
12:48 PM (IST) Apr 05, 2019
आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना, कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा। जब भारत डंके की चोट पर दुश्मन को मारता है, तब कुछ लोग भारत में रो रहे हैं। जब पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो रहा है, तो ये पाकिस्तान के पक्ष की बातें कर रहे हैं, वहां पर हीरो बन रहे हैं: अमरोहा में पीएम मोदी
-
12:48 PM (IST) Apr 05, 2019
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एयरस्ट्राइक को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि एयरस्ट्राइक पर हम नहीं बल्कि पीएम मोदी राजनीति कर रहे हैं।
-
12:46 PM (IST) Apr 05, 2019
देश की साख रहे, इसके लिए मजबूत सरकार का होना बहुत जरूरी है। मजबूत सरकार ही कड़े और बड़े फैसले ले पाती है, देश को आगे बढ़ा पाती है: अमरोहा में पीएम मोदी
-
12:37 PM (IST) Apr 05, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता के संवाद न करने का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि मैं तो जनता के साथ संवाद करता हू्ं, पीएम क्यों नहीं करते? सवालों के जवाब क्यों नहीं देते?
-
12:36 PM (IST) Apr 05, 2019
एयरस्ट्राइक पर बोलते हुए राहुल ने कहा- इसका क्रेडिट एयरफोर्स को दिया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
-
12:35 PM (IST) Apr 05, 2019
राहुल गांधी ने मेहुल चौकसी, विजय माल्या, नीरव मोदी और अनिल अंबानी का जिक्र करते हुए कहा कि आज का बैंकिंग सिस्टम 15 से 20 बिजनेसमैन हाईजैक कर चुके हैं, इसलिए युवाओं को जल्दी लोन नही मिलता।
-
12:33 PM (IST) Apr 05, 2019
कल ही आपके इस प्रधानसेवक को संयुक्त अरब अमीरात ने वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ज़ायद मेडल देने का ऐलान किया है। मैं यूएई की सरकार और वहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ये सम्मान मोदी का नहीं है, बल्कि 130 करोड़ भारतीयों का है, खाड़ी देशों के विकास में योगदान दे रहे लाखों भारतीयों का है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
12:31 PM (IST) Apr 05, 2019
बीते 5 वर्षों में जिस तरह आपने इस चौकीदार का साथ दिया है, उसके लिए मैं आपके सामने बहुत विनम्रता के साथ शीश झुकाता हूं, आपको नमन करता हूं: अमरोहा में पीएम मोदी
-
12:26 PM (IST) Apr 05, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पुणे में 5 हजार छात्रों से संवाद कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि वह नीति आयोग का नाम बदलकर एक बार फिर प्लानिंग कमिशन करेंगे।
-
11:49 AM (IST) Apr 05, 2019
मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं नीतीश कुमार ने एनडीए में लौटने के 6 महीने बाद ही हमसे दोबारा गठबंधन करने की कोशिश की थी। इसके लिए उन्होंने कई तरह से संपर्क करने की कोशिश कीः नीतीश कुमार द्वारा दोबारा आरजेडी के साथ गठबंधन की कोशिश के दावों पर तेजस्वी यादव
-
10:36 AM (IST) Apr 05, 2019
सहारनपुरः बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी उमर अली खान के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज। पुलिस का कहना है कि खान ने केवल जनसभा की अनुमति ली थी, लेकिन उन्होंने जुलूस निकाला और डीएम के साथ दुर्व्यवहार भी किया।
-
10:36 AM (IST) Apr 05, 2019
चुनाव प्रचार के दौरान रेप के आरोपी आरजेडी विधायक राजवल्लभ यादव के समर्थन में उतरीं राबड़ी देवी ने कहा, 'जिस तरह से राजवल्लभजी को ये लोग फंसाने का काम किया। जेल भेजने का काम किया, यादवों को बदनाम करने का काम किया। विभा देवी प्रत्याशी हैं, इनको जिताने का काम कीजिएगा।'
-
7:28 AM (IST) Apr 05, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में 2 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने एक बयान में कहा कि मोदी अमरोहा और सहारनपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सहारनपुर में 11 अप्रैल को अमरोहा में 18 अप्रैल को मतदान है।
-
7:28 AM (IST) Apr 05, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के पुणे में छात्रों के साथ संवाद करेंगे।