लोकसभा चुनावों के के तीसरे चरण के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत से प्रचार किया, और अब 23 अप्रैल को चुनाव है। तीसरे चरण के लिए प्रचार रविवार की शाम पहले ही थम गया है। वहीं, अगले फेज के चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम अन्य दलों के नेता लगातार जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं। इस चुनावी सीजन में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें:
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- लोकसभा चुनाव: PM मोदी बोले- 'पुरानी सरकार ने फोन से दिए अरबपति दोस्तों को लोन, हमने डिफॉल्टरों को दी सजा'
लोकसभा चुनाव: PM मोदी बोले- 'पुरानी सरकार ने फोन से दिए अरबपति दोस्तों को लोन, हमने डिफॉल्टरों को दी सजा'
इस चुनावी सीजन में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Lok Sabha Elections 2019 Live Updates
-
7:21 PM (IST) Apr 22, 2019
साउथ दिल्ली से AAP के उम्मीदवार राघव चड्ढा और पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार प्रकाश वर्मा ने नामांकन भरा।
-
6:45 PM (IST) Apr 22, 2019
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर ली है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 'अब तक मैं बालों का चौकीदार था, आज मैं देश का चौकीदार बन गया हूं।'
-
5:33 PM (IST) Apr 22, 2019
आतंकवाद पर मोदी प्रहार कर रहा है, आप लोग खुश हैं न? घर में घुसकर मारता है, देश की रक्षा कैसे होगी इस पर क्या इस चुनाव में बात होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए? लोकसभा के चुनाव में राष्ट्र रक्षा के मुद्दे अहम होता हैं: पीएम मोदी
-
5:32 PM (IST) Apr 22, 2019
कांग्रेस और उसके महामिलावटी हमारे सपूतों के शौर्य का सबूत मांग रहे हैं। आप अपने सपूत पर भरोसा करोगे या सबूत मांगने वाले पर भरोसा करोगे? देश के सपूतों ने देश का माथा ऊंचा किया है और सबूत मांगने वालों ने माथा नीचा किया है: पीएम मोदी
-
5:31 PM (IST) Apr 22, 2019
हमारी सरकार ने देश की साख बढ़ाने, सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही आपका जीवन आसान बनाने का भी लगातार प्रयास किया है। इसका एक उदाहरण है - पासपोर्ट, देश भर में बीते 5 वर्षों में 300 से ज्यादा नए पासपोर्ट केंद्रों की स्थापना की गई है: पीएम मोदी
-
5:31 PM (IST) Apr 22, 2019
कांग्रेस और उसके महामिलावटी कहते हैं कि मोदी को राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद की बात नहीं करनी चाहिए: पीएम मोदी
-
5:30 PM (IST) Apr 22, 2019
मेवाड़ के बारे में ये मशहूर है कि घास की रोटी खा सकते हैं लेकिन आत्म सम्मान से समझौता नहीं कर सकते, ये संस्कार महाराणा प्रताप ने हमें दिये हैं: पीएम मोदी
-
5:30 PM (IST) Apr 22, 2019
हम उस परंपरा के हैं, जो किसी को छेड़ते नहीं हैं और किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ते नहीं हैं: पीएम मोदी
-
5:25 PM (IST) Apr 22, 2019
पहले की सरकार अपने अरबपति दोस्तों को फोन बैंकिंग से लोन दिलाती थी। हम मुद्रा योजना से गरीब, आदिवासी, युवा साथियों को स्वरोजगार के लिए बिना गारंटी लोन दे रहे हैं: पीएम मोदी
-
5:25 PM (IST) Apr 22, 2019
ये हमारी सरकार है जिसने बैंकों का करोड़ों, अरबों हड़पने वालों को सजा दी है। उनकी संपत्ति जब्त कर ली है और ईमानदार करदाताओं को सम्मान दिया है: पीएम मोदी
-
5:24 PM (IST) Apr 22, 2019
राजस्थान के उदयपुर में जनसभा को सम्बोधित कर रहे हैं पीएम मोदी
-
4:01 PM (IST) Apr 22, 2019
केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन और AAP के पंकज गुप्ता ने चांदनी चौक से नामांकन दाखिल किया।
-
3:29 PM (IST) Apr 22, 2019
दिल्ली BJP के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उत्तरी दिल्ली से नामांकन दाखिल किया। यहां से उनके सामने कांग्रेस की दिल्ली इकाई की चीफ और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित चुनाव लड़ रही हैं।
-
2:26 PM (IST) Apr 22, 2019
कांग्रेस और उसके साथियों की फितरत आपका मजाक उड़ाने, अपमान करने की है। इन्हीं के एक साथी ने, कर्नाटक में जिसे कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाया है, उन्होंने कहा है कि सेना में वो गरीब जाते हैं, जो भूखे मर रहे होते हैं! जो सेना में जाता है, वो देश के लिए मरने-मिटने के लिए जाता है: महाराष्ट्र के नंदूरबार में PM मोदी
-
2:23 PM (IST) Apr 22, 2019
यहां से मध्य प्रदेश तो पास में ही है। वहां 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी। सरकार बने 6 महीने भी नहीं हुए लेकिन इन्होंने अपना रंग दिखा दिया। जो पैसा बच्चों के खाने के लिए, प्रसूता माताओं के लिए चौकीदार ने भेजा था, उसको ही कांग्रेस ने लूट लिया। कांग्रेस के नेताओं के घर से बोरे भर-भर कर नोट निकले: महाराष्ट्र के नंदूरबार में PM मोदी
-
2:21 PM (IST) Apr 22, 2019
आपका ये चौकीदार पूरी ईमानदारी से आपके जीवन को आसान बनाने में जुटा है। सिकल सेल अनीमिया, कुपोषण इन सबसे निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति के साथ हम काम कर रहे हैं। इसी तरह बच्चों और प्रसूता माताओं के टीकाकरण का काम भी तेज़ गति से किया गया है: महाराष्ट्र के नंदूरबार में PM मोदी
-
2:21 PM (IST) Apr 22, 2019
आज मैं नंदूरबार से देश के हर आदिवासी परिवार को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जब तक मोदी है, तब तक आपके आरक्षण पर आंच नहीं आएगी। दूसरी बात, जब तक मोदी है तब तक आपकी ज़मीन पर भी कोई आंच नहीं आएगी: महाराष्ट्र के नंदूरबार में PM मोदी
-
2:21 PM (IST) Apr 22, 2019
खुद की नीयत है नहीं और अब जब ये चौकीदार आदिवासियों के हक को, आदिवासियों के स्वास्थ्य और पोषण की सुरक्षा करने में जुटा है, तब आरक्षण को लेकर भी एक झूठ फैलाया जा रहा है: महाराष्ट्र के नंदूरबार में PM मोदी
-
2:20 PM (IST) Apr 22, 2019
नंदूरबार का एक-एक आदिवासी साक्षी है कि कांग्रेस ने आपके साथ क्या किया है। याद करिए, यहीं पर सबसे पहले कांग्रेस ने आधार कार्ड दिया था। लेकिन उसके बाद वो आधार प्रोजेक्ट को ही भूल गई। जबकि इस चौकीदार की सरकार ने जनधन खाते, आधार और मोबाइल फोन को पूरे देश में खड़ा कर दिया और बिचौलियों को आपका हक छीनने से रोक दिया: महाराष्ट्र के नंदूरबार में PM मोदी
-
2:20 PM (IST) Apr 22, 2019
भाजपा-एनडीए की सरकार ने आदिवासियों की कमाई को ही ध्यान में रखते हुए बांस से जुड़े एक कानून में बड़ा बदलाव भी किया है। अब आप अपने खेत में भी बांस उगा सकते हैं और उसको बेचकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं: महाराष्ट्र के नंदूरबार में PM मोदी
-
2:19 PM (IST) Apr 22, 2019
ऐसे में कांग्रेस जो कर्जमाफी करती है, उसका ज्यादातर लाभ अमीरों को ही होता है औऱ वो भी, जो कांग्रेस के करीबी हों। खेती के साथ-साथ जो जंगल की उपज है, उसका मेरे आदिवासी भाई-बहनों को सही दाम मिले, इसके लिए भी हमारी सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। हमने वन-उपज का समर्थन मूल्य तो समय-समय पर बढ़ाया ही है, उसके दायरे में भी वृद्धि की है: महाराष्ट्र के नंदूरबार में PM मोदी
-
2:19 PM (IST) Apr 22, 2019
जो लोग कर्जमाफी-कर्जमाफी कहकर झूठे वायदे करते हैं, उन्होंने खुद कभी ये नहीं सोचा कि आदिवासी बैंक से कर्ज लेने कम ही जाता है। खोजेंगे तो आपको सौ में पांच से ज्यादा आदिवासी नहीं मिलेंगे, जिसने बैंक से कर्ज लिया हो: महाराष्ट्र के नंदूरबार में PM मोदी
-
2:13 PM (IST) Apr 22, 2019
इथेनॉल की वजह से प्रदूषण कम होता, पर्यावरण की रक्षा होती- इन्होंने ऐसा भी नहीं होने दिया। इथेनॉल की वजह से देश तेल के आयात पर जो खर्च करता है, उसमें भी कुछ कमी आती, लेकिन इन्होंने ऐसा भी नहीं होने दिया: महाराष्ट्र के नंदूरबार में PM मोदी
-
2:12 PM (IST) Apr 22, 2019
इथेनॉल बनने की वजह से आपको गन्ने की उचित कीमत मिलती, इन्होंने ऐसा नहीं होने दिया। इथेनॉल ब्लेडिंग की वजह से पेट्रोल की कीमत कम होती, इन्होंने ऐसा भी नहीं होने दिया: महाराष्ट्र के नंदूरबार में PM मोदी
-
2:11 PM (IST) Apr 22, 2019
गन्ने से जो इथेनॉल बनता है, वो मिलाया जाता है पेट्रोल में। लेकिन ये लोग जिस तरह के गोरखधंधे से जुड़े थे, अगर ये लोग पेट्रोल में ज्यादा इथेनॉल मिलवाने लग जाते, तो ये जो मलाई खा रहे थे, वो कम हो जाती। इसलिए, उन्होंने इस तकनीक को यहां बढ़ने नहीं दिया: महाराष्ट्र के नंदूरबार में PM मोदी
-
2:11 PM (IST) Apr 22, 2019
गन्ने की अधिक पैदावार से किसानों का पैसा ना फंसे इसका एक बहुत अच्छा तरीका है कि गन्ने से इथेनॉल बनाया जाए। लेकिन आप गन्ने से इथेनॉल बनाकर भी अपनी आय बढ़ा सकें, इसकी कांग्रेस और उसके साथियों ने कभी परवाह नहीं की। उन्हें इस बारे में पता था, पूरा ज्ञान था, लेकिन उन्होंने कभी सोचा नहीं कि अपने गन्ना किसानों को ये नई तकनीक भी लाकर दें: महाराष्ट्र के नंदूरबार में PM मोदी
-
2:10 PM (IST) Apr 22, 2019
जिस तरह इस चायवाले ने 5 साल सरकार चलाई, उससे देश कड़क हुआ है, मजबूत हुआ है। अब 2019 में भी आप दिल्ली में एक मज़बूत सरकार बनाएंगे, एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो आपकी भावनाओं के हिसाब से फैसले लेने में सक्षम हो, तभी विकसित भारत का निर्माण हो पाएगा: महाराष्ट्र के नंदूरबार में PM मोदी
-
2:09 PM (IST) Apr 22, 2019
नोटबंदी के दौरान नरेंद्र मोदी ने मेहनती और ईमानदार लोगों की जेब से पैसा छीन लिया। अनिल अंबानी, नीरव मोदी जैसे लोग बैंक की कतारों में नहीं थे, आम जनता थी: अमेठी में राहुल गांधी
-
2:07 PM (IST) Apr 22, 2019
अगर मीडिया वाले कुछ अपने मन से लिखेंगे और बोलेंगे तो मोदीजी आपको 2 डंडे मारेंगे। मेरे खिलाफ जो लिखना है लिख लेना: अमेठी में राहुल गांधी
-
12:46 PM (IST) Apr 22, 2019
अमेठी में राहुल गांधी का नामांकन वैध पाया गया। राहुल गांधी के नामांकन को योग्यता और नागरिकता के आधार पे चुनौती दी गई थी। आज 2 घंटे तक सुनवाई के बाद निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन को वैध करार दिया।
-
12:34 PM (IST) Apr 22, 2019
आदिवासी बच्चों की पढ़ाई के लिए देशभर में एकलव्य मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं। आदिवासी युवाओं के खेल कौशल को निखारने के लिए आदिवासी क्षेत्रों में खेल से जुड़ी सुविधाएं बनाई जा रही हैं: महाराष्ट्र के डिंडोरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
12:33 PM (IST) Apr 22, 2019
एक तरफ हम डिजिटल लेनदेन के लिए देश को प्रोत्साहित कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अब गांव-गांव में डाकघरों को भी बैंकों में बदल रहे हैं। डाकिये के माध्यम से बैंक की सेवाओं को गांव-गरीब के दरवाजे पर खड़ा कर रहे हैं, डाकियों के वेतन में उचित वृद्धि का काम भी हमारी ही सरकार ने किया है: महाराष्ट्र के डिंडोरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
12:33 PM (IST) Apr 22, 2019
एक तरफ हमने हर गरीब के बैंकों में खाते खुलवाए और दूसरी तरफ बैंकों के दरवाज़े गरीबों, किसानों, पशुपालकों के लिए खोल दिए। बिना गारंटी के ऋण आज स्वरोजगार के लिए आसानी से उपलब्ध हैं: महाराष्ट्र के डिंडोरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
12:32 PM (IST) Apr 22, 2019
स्वास्थ्य केंद्र भी ऐसे जहां शुरुआती जांच भी हो जाए और अगर बड़े अस्पताल में जाने की आवश्यकता है, तो वो भी आपको जल्दी पता चल जाए। एक तरफ हम तेज़ गति से गांव-गांव में सड़कें बना रहे हैं, वहीं देश के हर घर को रोशन करने के लिए मुफ्त बिजली कनेक्शन भी दे रहे हैं: महाराष्ट्र के डिंडोरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
12:32 PM (IST) Apr 22, 2019
एक तरफ हम देश के हर गरीब परिवार को हर वर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हर 3 संसदीय क्षेत्रों के बीच एक मेडिकल कॉलेज और गांवों में डेढ़ लाख आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र बना रहे हैं: महाराष्ट्र के डिंडोरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
12:30 PM (IST) Apr 22, 2019
आज हर आतंकी को पता है कि अगर देश के किसी हिस्से में बम धमाका किया, तो मोदी उन्हें पाताल में भी खोजकर सज़ा देगा, उन्हें खत्म करेगा। हमारी सरकार ने देश के विकास को दो पटरियों पर एक साथ चलाया है। एक सामान्य मानवी के जीवन स्तर को ऊपर उठाना और दूसरा 21वीं सदी के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास: महाराष्ट्र के डिंडोरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
12:24 PM (IST) Apr 22, 2019
आप याद कीजिए, 2014 से पहले भारत भी तो इसी स्थिति में था। आए दिन कभी पुणे में कभी मुंबई में, बम धमाके होते थे। और तब की कांग्रेस-एनसीपी की सरकार क्या करती थी? उनकी सरकार दुनियाभर में पाकिस्तान के नाम पर रोती रहती थी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
12:20 PM (IST) Apr 22, 2019
जब मैं वंशवाद पर बोलता हूं तो कांग्रेस को करंट लगता है। जब करंट लगता है तो मुंह से कुछ भी निकलता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
12:19 PM (IST) Apr 22, 2019
साल 2014 में महायुति की एक मजबूत सरकार बनाने में आप सभी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आपके आशीर्वाद का ही असर है कि आज दुनिया भर में भारत की साख नई ऊंचाई पर है। अब कोई भी भारत को आँख उठाकर देखने से पहले सौ बार सोचता है: महाराष्ट्र के डिंडोरी में PM मोदी
-
12:18 PM (IST) Apr 22, 2019
महाराष्ट्र के डिंडोरी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
-
11:58 AM (IST) Apr 22, 2019
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी द्वारा दायर की गई याचिका पर कोर्ट कल सुनवाई करेगी। राहुल गांधी ने अपने जवाब में कहा है कि उन्होंने यह बयान चुनाव प्रचार के दौरान दिया था।
-
11:57 AM (IST) Apr 22, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दायर किया। राहुल ने अपने बयान के लिए खेद जताया है और कोर्ट से माफी मांगी है।
-
10:51 AM (IST) Apr 22, 2019
कांग्रेस ने दिल्ली की 6 लोकसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से शीला दीक्षित, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, नई दिल्ली से अजय माकन, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से राजेश लिलोठिया और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को उतारा गया है।
-
10:48 AM (IST) Apr 22, 2019
शीला दीक्षित लड़ेंगी लोकसभा चुनाव। कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली नॉर्थ ईस्ट सीट से मनोज तिवारी के खिलाफ उम्मीदवार बनाया।
-
10:03 AM (IST) Apr 22, 2019
ममता दीदी ने मतदाताओं के मन में डर का माहौल पैदा किया है। मैं मतदाताओं को आश्वासन देना चाहता हूं कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव करा रहा है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। सभी को मताधिकार का उपयोग करना चाहिए: कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
-
10:02 AM (IST) Apr 22, 2019
संकल्प पत्र में हमने कहा है कि 2022 को आजादी के 75वें साल के अंदर एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जिसके पास घर नहीं होगा। एक भी परिवार ऐसा नहीं होगा जिसके पास गैस कनेक्शन, बिजली, पीने का पानी, शौचालय और स्वास्थ्य की सुरक्षा न हो: कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
-
10:01 AM (IST) Apr 22, 2019
विपक्ष के पास नीति और नेतृत्व दोनों का अभाव है। मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ पिछले पांच साल में जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है। हमारे संकल्प पत्र में हमने इस नीति को और आगे बढ़ाने का संकल्प किया है: कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
-
10:01 AM (IST) Apr 22, 2019
पश्चिम बंगाल की जनता ने बदलाव का मन पूरी तरह बना लिया है। विपक्ष की हर पार्टी अपने वोटबैंक की खातिर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चुप दिखाई देती है: कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
-
10:00 AM (IST) Apr 22, 2019
अभी तक हुए दो चरणों के चुनाव में पश्चिम बंगाल में जबरदस्त वोटिंग हुई है जो बताती है कि बंगाल में बीजेपी की प्रचंड लहर चल रही है: कोलकाता में अमित शाह
-
7:28 AM (IST) Apr 22, 2019
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2 बजे उदयपुर में और शाम 4.15 बजे जोधपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
-
7:28 AM (IST) Apr 22, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को उदयपुर और जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
-
7:27 AM (IST) Apr 22, 2019
राहुल लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से हैदरगढ़ होते हुए अमेठी पहुंचेंगे। वह अमेठी के घोरहा में 2 बजे सभा को संबोधित करने के बाद सुलतानपुर रवाना हो जाएंगे।
-
7:27 AM (IST) Apr 22, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को उत्तर प्रदेश के एक दिवसीय दौरे के तहत अमेठी और सुलतानपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल तिलोई, परशदेपुर और घोरहा मे जनसभाओं को संबोधित करेंगे।