Lok Sabha Election 2019 Phase 2 Voting: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए गुरुवार को 11 राज्यों और संघ शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। आज तमिलनाडु की 38, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, उत्तर प्रदेश की 8, असम, बिहार और ओडिशा की 5-5, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल की 3-3, जम्मू कश्मीर की 2 और मणिपुर एवं पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर मतदान हुआ है। ओडिशा के 35 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी वोट डाले गए।
दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग द्वारा 9 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 95 सीटों पर 66.25 फीसदी वोटिंग हुई। असम में 76.22 फीसदी, बिहार 62 फीसदी, जम्मू-कश्मीर में 45.64 फीसदी, कर्नाटक में 67.79 फीसदी, महाराष्ट्र में 61.22 फीसदी, मणिपुर में 77.89 फीसदी, ओडिशा में 57.97 फीसदी, तमिलनाडु में 67.98 फीसदी, यूपी में 62.06 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 76.42 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 71.45 फीसदी और पुडुचेरी 77.22 फीसदी मतदान हुआ।
इस चुनावी पर्व से जुड़ी पल-पल की खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें:





