1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. PM के इंटरव्यू पर कांग्रेस का तंज- लगता है मोदी अब फिल्म जगत का रुख करने वाले हैं

PM के इंटरव्यू पर कांग्रेस का तंज- लगता है मोदी अब फिल्म जगत का रुख करने वाले हैं

 Reported By: PTI
 Published : Apr 24, 2019 04:20 pm IST,  Updated : Apr 24, 2019 04:20 pm IST

कांग्रेस ने एक फिल्म अभिनेता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार लिए जाने पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि ऐसा लगता है कि मोदी अब राजनीतिक जगत से फिल्म जगत का रुख करने वाले हैं।

pm modi and akshay kumar- India TV Hindi
pm modi and akshay kumar

नई दिल्ली: कांग्रेस ने एक फिल्म अभिनेता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार लिए जाने पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि ऐसा लगता है कि मोदी अब राजनीतिक जगत से फिल्म जगत का रुख करने वाले हैं।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी दावा किया कि साक्षात्कार में एक ‘विफल राजनीतिज्ञ’ ने अक्षय कुमार से अच्छा अभिनेता बनने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अक्षय कुमार जी बहुत अच्छे अभिनेता हैं। एक विफल राजनीतिज्ञ अब अक्षय कुमार से अच्छा अभिनेता बनने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अक्षय कुमार जी से अच्छे अभिनेता कैसे बन पाएंगे?’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब हो सकता है कि मोदी जी ने अब राजनीतिक जगत से फिल्म जगत में जाने का मन बना लिया हो क्योंकि आजकल बायोपिक का दौर चल रहा है।’’

गौरतलब है कि मोदी के इस साक्षात्कार का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ राजनीतिक मुद्दों से अलग निजी जीवन के बारे में बात कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024