1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने गुजरात की 4 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, देखें लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने गुजरात की 4 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, देखें लिस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2019 05:59 pm IST,  Updated : Mar 31, 2019 05:59 pm IST

बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए गुजरात की चार और सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। इसमें तीन सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए गए और जूनागढ़ से राजेश चुडास्मा को बनाए रखा।

bjp- India TV Hindi
bjp

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए गुजरात की चार और सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। इसमें तीन सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए गए और जूनागढ़ से राजेश चुडास्मा को बनाए रखा।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा तय की गई सूची में पाटन सांसद लीलाधरभाई वाघेला की जगह पर भरतसिंह दभी ठाकोर व आणंद सांसद दिलीप पटेल की जगह पर मितेशभाई पटेल (बाकाभाई) को उतारा गया है।

छोटा उदयपुर में निवर्तमान सांसद रमेशसिह रथवा को टिकट नहीं दिया गया है, उनकी जगह गीताबेन रथवा को टिकट दिया गया है।

इसके साथ भाजपा ने 23 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने 2014 में सभी 26 लोकसभा सीटें जीती थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024