1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. India TV-CNX Opinion Poll: एक बार फिर NDA को मिल सकता है बहुमत, वोटिंग से पहले 543 लोकसभा सीटों का सर्वे

India TV-CNX Opinion Poll: एक बार फिर NDA को मिल सकता है बहुमत, वोटिंग से पहले 543 लोकसभा सीटों का सर्वे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2019 06:01 pm IST,  Updated : Apr 06, 2019 07:49 pm IST

लोकसभा चुनाव में किसकी जीत होगी और किसकी हार...ये तो 23 मई को पता चलेगा लेकिन देश की जनता का मूड क्या है? आज इसी लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया टीवी आपके लिए खास लेकर आया है ताजा 'ओपिनियन पोल'।

opinion poll ls poll- India TV Hindi
opinion poll ls poll

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में किसकी जीत होगी और किसकी हार...ये तो 23 मई को पता चलेगा लेकिन देश की जनता का मूड क्या है? आज इसी लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया टीवी आपके लिए खास लेकर आया है ताजा 'ओपिनियन पोल'। इसमें आपको चुनाव से पहले देश की पूरी तस्वीर दिखाएंगे। देश में सियासी संग्राम अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है और चुनाव होने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सबके दिमाग में एक ही सवाल घूम रहा है कि देश में सत्ता किस पार्टी को नसीब होगी। इसी का एक अंदाजा आपको देने के लिए हम आपके सामने लेकर आए हैं लोकसभा चुनाव पर ताजा ओपिनियन पोल।

एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बन सकती है। इंडिया टीवी और सीएनएक्स के ओपिनियन पोल के मुताबिक एनडीए को इस बार 275 सीटें मिल सकती है जबकि यूपीए के खाते में 147 सीटें आ सकती हैं। वहीं, अन्य दलों को 121 सीटें मिलने का अनुमान है।

देखें, क्या कहते हैं आंकड़े:

- 543 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: 543 में से बीजेपी अपने दम पर 230 सीटें जीत सकती हैं। कांग्रेस को 97 सीटें मिल सकती हैं। टीएमसी को 28, बीजेडी को 14, शिवसेना को 13, सपा को 15, बसपा को 14, आरजेडी को 08, जेडीयू को 09 और अन्य को 115 सीटें मिल सकती हैं।

- गठबंधन के हिसाब से देखें तो एनडीए को 275, यूपीए को 147 और अन्य को 121 सीटें मिल सकती हैं।

loksabha seats opinion poll
loksabha seats opinion poll

- उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: उत्तर प्रदेश में 80 में से बीजेपी को 45, बसपा को 14, सपा को 15 और कांग्रेस को 04 सीटें मिल सकती हैं। वहीं रालोद और अपना दल को 01-01 सीट मिल सकती है।
- यूपी में गठबंधन के हिसाब से देखें तो बीजेपी+ को 46, महागठबंधन को 30 और कांग्रेस को 04 सीटें मिल सकती हैं।

uttar pradesh
uttar pradesh

- पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: यहां बीजेपी को 12 और टीएमसी को 28 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, लेफ्ट और कांग्रेस के खाते में 01-01 सीट जा सकती है।

west bengal
west bengal

- गोवा की 02 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: गोवा की दोनों लोकसभा सीटें बीजेपी को मिल सकती हैं। यहां कांग्रेस को एक भी सीट नहीं।

- झारखंड की 14 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: झारखंड में बीजेपी को 09, कांग्रेस को 03 और जेएमएम को 02 सीटें मिल सकती हैं।

- छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: यहां बीजेपी को 03 और कांग्रेस को 08 सीटें मिल सकती हैं।

chhattisgarh
chhattisgarh

- उड़ीसा की 21 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: उड़ीसा में बीजेपी को 06, बीजेडी को 14 और कांग्रेस को 01 सीट मिल सकती हैं।

- उत्तर पूर्व की 11 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: यहां बीजेपी को 04, कांग्रेस को 04, NPP को 01 और NDPP को भी 01 सीट मिल सकती हैं।

- असम की 14 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: यहां बीजेपी को 05, कांग्रेस को 05 और AIUDF को 02 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 02 सीटें जा सकती है।

- केरल की 20 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: यहां बीजेपी को 01, कांग्रेस को 08, लेफ्ट को 04 और अन्य को 07 सीटें मिल सकती हैं।

kerala
kerala

- तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: तेलंगाना में 17 में से टीआरएस को 12, कांग्रेस को 04, AIMIM को 01 सीट मिल सकती हैं। बीजेपी को एक भी सीट नहीं।

- आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: आंध्र प्रदेश में 25 में से वाईएसआर को 08 और टीडीपी को 07 सीटें मिल सकती हैं। यहां बीजेपी को एक भी सीट नहीं।

- कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: कर्नाटक में 28 में से बीजेपी को 16, कांग्रेस को 10 और जेडीएस को 02 सीटें मिल सकती हैं।

karnataka
karnataka

- तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: यहां बीजेपी को 01, कांग्रेस को 05, एआईएडीएमके को 10, डीएमके को 16 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, 7 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

- बिहार की 40 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: बिहार की 40 में से बीजेपी को 14, आरजेडी को 08, जेडीयू को 09, कांग्रेस को 03, एलजेपी को 03 और अन्य को भी 03 सीटें मिल सकती हैं।
- बिहार में गठबंधन के हिसाब से देखें तो एनडीए को 26 और यूपीए को 14 सीटें मिल सकती हैं।

bihar
bihar

- दिल्ली की 07 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: दिल्ली की सातों सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं। यहां कांग्रेस और आप को एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है।

delhi
delhi

- हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: हिमाचल प्रदेश में 4 में से बीजेपी को 03 और कांग्रेस को 01 सीट मिल सकती है।

- उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: उत्तराखंड में 5 में से बीजेपी को 03 और कांग्रेस को 02 सीटें मिल सकती है।

uttarakhand
uttarakhand

- जम्मू-कश्मीर की 6 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: जम्मू-कश्मीर में 6 में से बीजेपी को 02, कांग्रेस को 01, एनसी को 03 सीटें मिल सकती है। पीडीपी को एक भी सीट नहीं। 

jammu kashmir
jammu kashmir

- हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: हरियाणा में 10 में से बीजेपी को 09 और कांग्रेस को 01 सीट मिल सकती है।

haryana
haryana

- पंजाब की 13 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: पंजाब में 13 में से कांग्रेस को 09 और अकाली दल को 02 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी और आप के खाते में 01-01 सीट जा सकती है।

punjab
punjab

- राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: राजस्थान में 25 में से बीजेपी को 17 और कांग्रेस को 08 सीटें मिल सकती हैं।

rajasthan
rajasthan

- मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: मध्य प्रदेश में 29 में से बीजेपी को 21 और कांग्रेस को 08 सीटें मिल सकती हैं।

madhya pradesh
madhya pradesh

- गुजरात की 26 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: गुजरात में 26 में से बीजेपी को 24 और कांग्रेस को 02 सीटें मिल सकती हैं।

gujarat
gujarat

- महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल: इंडिया टीवी सीएनएक्स ओपिनियन पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में 48 में से बीजेपी को 21, शिवसेना को 13, कांग्रेस को 07 और एनसीपी को 06 सीटें मिल सकती हैं वहीं, 01 सीट अन्य के खाते में जा सकती है।

maharashtra
maharashtra

- महाराष्ट्र में गठबंधन के हिसाब से देखें तो एनडीए को 34 और यूपीए को 12 सीटें मिल सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024