1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. MP Lok Sabha Chunav Results 2019: एमपी में बीजेपी की आंधी में उड़ी कांग्रेस, साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय को हराया

MP Lok Sabha Chunav Results 2019: एमपी में बीजेपी की आंधी में उड़ी कांग्रेस, साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : May 23, 2019 11:38 pm IST

MP Lok Sabha Seats Result: भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को 3,64,822 मतों के भारी अंतर से पराजित कर यह प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव जीत गईं हैं।

Madhya Pradesh Lok Sabha seats result- India TV Hindi
Madhya Pradesh Lok Sabha seats result Image Source : INDIA TV

MP Lok Sabha Chunav Results 2019 Live Updates। लोकसभा में 29 सांसद भेजने वाले राज्य मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर आज एक साथ मतगणना हो रही है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सीधी लड़ाई में कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ते हुए रुझानों में 29 में से 28 सीटों पर बढ़त बना ली है। गुना लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया हार गए हैं। वहीं, भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को 3,64,822 मतों के भारी अंतर से पराजित कर यह प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव जीत गईं हैं। पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर लगी हुई थी।

MP Lok Sabha Seats Results LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 11:34 PM (IST)

    भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को 3,64,822 मतों के भारी अंतर से पराजित कर यह प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव जीत गईं हैं।

  • 9:25 PM (IST)

    खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस की कविता सिंह को 4,92,382 मतों के अंतर से हराया।

  • 9:24 PM (IST)

    होशंगाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह ने कांग्रेस के शैलेन्द्र दीवान को 5,53,682 मतों के बड़े अंतर से हराया। बैतूल लोकसभा सीट से भाजपा के दुर्गा दास उइके ने कांग्रेस के रामू टेकाम को 3,60,241 मतों के अंतर से हराया।

  • 9:24 PM (IST)

    मध्य प्रदेश की होशंगाबाद, बैतूल और खजुराहो लोकसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया है।

  • 6:43 PM (IST)

    भोपाल से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं।

  • 5:27 PM (IST)

    मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 28 पर आगे चल रही है। कांग्रेस को सिर्फ छिंदवाड़ा की सीट पर बढ़त हासिल है जहां से मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं।

  • 5:19 PM (IST)

    मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट पर कांग्रेस के ज्योतिरादित्य अभी भी एक लाख 20 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

  • 4:38 PM (IST)

    मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से 3 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं।

  • 2:54 PM (IST)

    मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने करीबी प्रतिद्वंदी एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं।

  • 2:53 PM (IST)

    मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ आगे चल रहे हैं।

  • 2:52 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के गुना से कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कृष्ण पाल सिंह की बढ़त एक लाख से भी ज्यादा की हुई।

  • 12:38 PM (IST)

    मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से 90 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।

  • 12:17 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, 'निश्चित मेरी विजय होगी। मेरी विजय में धर्म की विजय होगी, अधर्म का नाश होगा। मैं भोपाल की जनता का आभार देती हूं।' प्रज्ञा भोपाल लोकसभा सीट से आगे चल रही हैं।

  • 11:37 AM (IST)

    मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया 40 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

  • 11:11 AM (IST)

    मध्य प्रदेश की दामोह लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रह्लाद सिंह पटेल आगे चल रहे हैं।

  • 10:18 AM (IST)

    मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इनमें से 28 सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

  • 10:17 AM (IST)

    मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर आगे चल रही हैं।

  • 9:34 AM (IST)

    मध्य प्रदेश की 29 में से 16 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इनमें से 14 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी एवं 2 सीटों पर कांग्रेस आगे है।

  • 9:09 AM (IST)

    गुना से भारतीय जनता पार्टी के कृष्ण पाल सिंह आगे चल रहे हैं। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से प्रत्याशी हैं।

  • 9:09 AM (IST)

    छिंदवाड़ा से कांग्रेस के नकुलनाथ आगे चल रहे हैं।

  • 9:08 AM (IST)

    भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रज्ञा ठाकुर आगे चल रही हैं।

  • 9:08 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के बालाघाट से कांग्रेस की मधु भगत आगे हैं।

  • 8:45 AM (IST)

    29 लोकसभा सीटों में से 11 के रुझान सामने आ चुके हैं और इन सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।

  • 8:44 AM (IST)

    मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 10 के रुझान सामने आ चुके हैं। सूबे की इन सभी 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।

  • 8:37 AM (IST)

    मध्य प्रदेश की जबलपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश सिंह आगे चल रहे हैं। राकेश पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

  • 8:36 AM (IST)

    मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आगे चल रही हैं। उनके मुकाबले कांग्रेस के टिकट पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हैं।

  • 8:06 AM (IST)

    बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने अपने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि चुनाव जीतने के बाद वे अपना सर्टिफ़िकेट लेकर 25 मई तक दिल्ली पहुंचें।

  • 8:00 AM (IST)

    मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए काउंटिंग शुरू हो चुकी है। ताजा रुझानों एवं नतीजों के लिए हमारे साथ बने रहें।

  • 7:41 AM (IST)

    2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 27 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 2 सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई थी।

     

  • 7:41 AM (IST)

    मध्य प्रदेश लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है लेकिन पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार हुई और कांग्रेस की सरकार बनी।

  • 7:04 AM (IST)

    मतगणना से पहले भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पूजा-अर्चना की।

  • 6:27 AM (IST)

    भोपाल लोकसभा सीट पर काउंटिंग की पूरी तैयारी हो चुकी है। वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

  • 6:25 AM (IST)

    मध्य प्रदेश में भोपाल लोकसभा सीट पर पूरे देश की नजरें होंगी। यहां से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जबकि कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह मैदान में हैं।

  • 5:46 AM (IST)

    एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश में कांग्रेस से काफी आगे दिखाया गया है। माना जा रहा है कि बीजेपी यहां 2014 को लोकसभा चुनावों में किए गए अपने प्रदर्शन के आसपास ही रहेगी।

  • 5:45 AM (IST)

    मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं और इन सभी सीटों पर आज मतगणना होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024