1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. उत्तर प्रदेश: महागठबंधन में कांग्रेस को साथ लाने की एक और कोशिश, 9 सीट का ऑफर

उत्तर प्रदेश: महागठबंधन में कांग्रेस को साथ लाने की एक और कोशिश, 9 सीट का ऑफर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2019 08:16 pm IST,  Updated : Mar 04, 2019 08:16 pm IST

देश में लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश में महागठबंधन में कांग्रेस को साथ लाने की एक और कोशिश सोमवार को की गई। यूपी में महागठबंधन ने कांग्रेस को 2 से बढ़ाकर 9 सीटें ऑफर की है।

Mahagathbandhan- India TV Hindi
Mahagathbandhan

नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश में महागठबंधन में कांग्रेस को साथ लाने की एक और कोशिश सोमवार को की गई। यूपी में महागठबंधन ने कांग्रेस को 2 से बढ़ाकर 9 सीटें ऑफर की है। हालांकि कांग्रेस ने इस ऑफर को भी स्वीकार नहीं किया है। आपको बता दें कि इस महीने के दूसरे हफ्ते में यानि नौ मार्च के बाद किसी भी दिन केन्द्रीय चुनाव आयोग प्रेस कान्फ्रेंस करके लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।

चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही पूरे देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लग जाएगी। उत्तर प्रदेश में पांच से छह चरणों के बीच चुनाव होने के आसार बन रहे हैं। क्योंकि चार मई से पवित्र रमजान का महीना भी शुरू हो रहा है, उम्मीद लगायी जा रही है कि चुनाव के अधिकांश चरण मार्च व अप्रैल में निपटा लिये जाएं। प्रदेश में लोकसभा चुनाव का पहला चरण अप्रैल के पहले सप्ताह में होने के आसार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024