1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. मायावती का PM मोदी पर हमला, कहा- ‘यूपी प्रधानमंत्री बना सकता है तो पद से उतार भी सकता है’

मायावती का PM मोदी पर हमला, कहा- ‘यूपी प्रधानमंत्री बना सकता है तो पद से उतार भी सकता है’

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2019 02:11 pm IST,  Updated : Apr 21, 2019 02:11 pm IST

BSP अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट करते हुए हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘अगर यूपी प्रधानमंत्री बना सकता है तो पद से उतार भी सकता है।’

Mayawati- India TV Hindi
Mayawati Image Source : PTI

नई दिल्ली: BSP अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट करते हुए हमला बोला। मायावती ने कहा कि ‘नरेन्द्र मोदी यूपी में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि यूपी ने उन्हें देश का पीएम बनाया है, जो सही है लेकिन उन्होंने यूपी की 22 करोड़ जनता के साथ वादाखिलाफी और विश्वासघात क्यों किया? यूपी अगर उन्हें पीएम बना सकता है तो उन्हें उस पद से हटा भी सकता है जिसकी पूरी तैयारी दिखाई पड़ती है।’

मायावती ने इसके आगे भी पीएम मोदी पर हमला जारी रखा। उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर अपने स्वार्थ के लिए अपनी जाति को पिछड़ा घोषित करने का आरोप लगाया। मायावती ने पीएम मोदी पर अपनी ही मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अपने मन की बात सुनकर मनमानी की और बीएसपी-सपा-आरएलडी ने जनता के मन की बात सुनी।

मायावती ने ट्वीट में लिखा कि ‘पीएम मोदी ने अपने मन की बात सुनकर मनमानी की व स्वार्थ के लिए अपनी जाति को पिछड़ा वर्ग घोषित कर दिया, किन्तु बीएसपी-सपा-आरएलडी ने जनता के मन की बात सुनी, समझी और उसका सम्मान करके व्यापक जनहित और देशहित हेतु आपस में गठबंधन किया जिससे जनता में उमंग पर बीजेपी की बौखलाहट स्पष्ट है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024