1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का संगठन कमजोर, प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का संगठन कमजोर, प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2019 12:28 pm IST,  Updated : May 01, 2019 01:04 pm IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का संगठन कमजोर है।

Organisational structure of  Congress is Weak in Uttar Pradesh says Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Organisational structure of  Congress is Weak in Uttar Pradesh says Priyanka Gandhi

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का संगठन कमजोर है। प्रियंका ने कहा कि हर सीट जीतने के लिए नहीं होती है और हारने वाली सीटों पर वोट काटने वाले कैंडिडेट्स को उतारा गया है ताकि भारतीय जनता पार्टी के वोट काटे जा सकें।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी का संगठन उत्तर प्रदेश में कमजोर है और यहां पार्टी को मजबूत बनाना है, ये बहुत स्पष्ट है कि जहां हमारे उम्मीदवार मजबूत हैं वहां कांग्रेस जीतेगी, जहां उम्मीदवार हल्के हैं वहां हमने ऐसे उम्मीदवार दिए हैं जो भारतीय जनता पार्टी की वोट काटें।

प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीति सिर्फ जीतने के लिए नहीं होती और उनकी रणनीति 2019 में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में हराना है, प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से हारेगी।

प्रियंका गांधी बुधवार को रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रहीं थी और प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली में प्रचार कर रही हैं, अमेठी से उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं जबकि रायबरेली से उनकी मां और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी पार्टी की उम्मीदवार हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024