1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. 'कांग्रेस को मोदी से इतनी नफरत हो गई है कि वे मोदी को मारने तक के सपने देखने लगे हैं'

'कांग्रेस को मोदी से इतनी नफरत हो गई है कि वे मोदी को मारने तक के सपने देखने लगे हैं'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2019 05:46 pm IST,  Updated : May 01, 2019 05:46 pm IST

'मैंने सुना, कांग्रेस के एक बयान बहादुर ने कहा है कि मोदी को ऐसा छक्का मारो कि सीमा पार मरे। कांग्रेस वालों को मोदी से इतनी नफरत हो गयी है कि

Narendra Modi Speech- India TV Hindi
Narendra Modi Speech Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और खासतौर से नवजोत सिंह सिद्धू के बयानों के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस वालों को मोदी से इतनी नफरत हो गयी है कि वो मोदी को मारने तक के सपने देखने लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि वो किस टीम से खेल रही है? भारत की टीम से या पाकिस्तान के सरपरस्तों की टीम से। 

उन्होंने कहा, 'मैंने सुना, कांग्रेस के एक बयान बहादुर ने कहा है कि मोदी को ऐसा छक्का मारो कि सीमा पार मरे। कांग्रेस वालों को मोदी से इतनी नफरत हो गयी है कि वो मोदी को मारने तक के सपने देखने लगे हैं। लेकिन वो भूल गए है कि मोदी की तरफ से पूरे हिन्दुस्तान की जनता बैटिंग कर रही है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024