Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण, कार्यकर्ताओं को सतर्क और चौकन्ना रहने को कहा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण, कार्यकर्ताओं को सतर्क और चौकन्ना रहने को कहा

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : May 22, 2019 01:31 pm IST, Updated : May 22, 2019 10:43 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं से अगले 24 घंटे के दौरान सतर्क और चौकन्ना रहने को कहा है

Rahul Gandhi Tweets on exit poll and ask party workers to be cautious during next 24 hours - India TV Hindi
Rahul Gandhi Tweets on exit poll and ask party workers to be cautious during next 24 hours 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं से अगले 24 घंटे के दौरान सतर्क और चौकन्ना रहने को कहा है, राहुल ने अपने ट्ववीट संदेश के जरिए कार्यकर्ताओं से यह आहवान किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा ''कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं , अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। जय हिन्द।''

19 मई को देशभर में जारी हुए एग्जिट पोल नतीजों में अधिकतर एग्जिट पोल लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार की तरफ इशारा कर रहे हैं, एग्जिट पोल नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत का दावा किया जा रहा है। अब सबकी नजर गुरुवार 23 मई को आने वाले चुनाव नतीजों पर टिकी हुई है। नतीजों से पहले राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं से निराश नहीं होने और सतर्क रहने के लिए कहा है। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement