1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Varanasi Lok Sabha Chunav Results 2019: पीएम मोदी ने तोड़ा अपना ही रिकार्ड, काशी से भारी मतों के साथ जीतें

Varanasi Lok Sabha Chunav Results 2019: पीएम मोदी ने तोड़ा अपना ही रिकार्ड, काशी से भारी मतों के साथ जीतें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2019 06:43 am IST,  Updated : May 23, 2019 08:44 pm IST

Varanasi lok sabha Election Results: पीएम मोदी को भारी मतों के साथ वाराणसी में जीत गए।

Varanasi Election Results- India TV Hindi
Varanasi Election Results

Varanasi lok sabha Election Results live updates: उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट इस बार के लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र बन चुकी है। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। मोदी को टक्कर देने के लिए जहां कांग्रेस ने इस सीट पर स्थानीय बाहुबली अजय राय को उतारा है तो वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन ने शालिनी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर पीएम मोदी की भारी मतों के साथ विजयी हो गए है। इसके साथ ही साल 2014 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

 पीएम मोदी को वाराणसी लोक सभा सीट में 674664 वोटे मिले। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन ने शालिनी यादव को 195159 वोट के साथ हार का सामना करना पड़ा।

2014 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद केजरीवाल को कुल 3,71,784 वोटों के भारी अंतर से हराया था। नरेंद्र मोदी को कुल 5,81,022 वोट मिले थें। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे अरविंद केजरीवाल को 2,09,238 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय 75,614 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024