1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. गुजरात के सीएम रुपाणी का नवजोत सिद्धू पर पलटवार, कहा- पाकिस्तान के दलाल हैं सिद्धू

गुजरात के सीएम रुपाणी का नवजोत सिद्धू पर पलटवार, कहा- पाकिस्तान के दलाल हैं सिद्धू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2019 03:53 pm IST,  Updated : Apr 17, 2019 03:59 pm IST

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने नवजोत सिंह सिद्धू पर पलटवार करते हुए कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के दलाल हैं।

Vijay Rupani File Photo- India TV Hindi
Vijay Rupani File Photo

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने नवजोत सिंह सिद्धू पर पलटवार करते हुए कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के दलाल हैं। रुपाणी का बयान नवजोत सिद्धू के उस बयान के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि चौकीदार चोर है। आपको बता दें कि आज सिद्धू ने अहमदाबाद की रैली में पीएम मोदी पर हमला किया था। सिद्धू ने कहा था कि मैं डंके की चोट पर कहता हूं चौकीदार ही चोर है। 

नवजोत सिद्धू के इस बयान पर गुजरात के मुख्यमंत्री रुपाणी ने पलटवार करते हुए नवजोत सिद्धू को पाकिस्तान को दलाल कहा है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयानों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते मायावती, योगी आदित्यनाथ और आजम खान के खिलाफ एक्शन भी लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024